आपका भविष्यफल बता रहे हैं। विश्वप्रसिद्ध विंध्यवासिनी देवी मंदिर के प्रमुख साधक पं. अंजनी कुमार उपाध्याय। जिन्होंने काशी के विख्यात संपूर्णानंद विश्वविद्यालय से फलित ज्योतिषाचार्य, सिद्धांत ज्योतिषाचार्य और योग तंत्राचार्य की औपचारिक शिक्षा प्राप्त की है।

              मेष- जल विहार से बचें, ठंडी वस्तुओं का सर्वथा त्याग करें

              वृष- स्वजनों से विवाद हो सकता है, स्त्री से विवाद से बचें। 

            मिथुन- वाणी पर नियंत्रण रखना लाभदायक होगा, प्रभाव में वृद्धि होने का सुयोग बन रहा है। 

            कर्क- शिक्षा या प्रतियोगिता में वांछित लाभ नही मिलने से मन में खिन्नता रहेगी। मन की शांति बनाए रखें। 

               सिंह- पूरा दिन भ्रमण में बीत सकता है, बुद्धि कौशल से काम बनने की उम्मीद है। 

              कन्या- हाथों में कुछ कष्ट होने की आशंका है, संतान को कष्ट हो सकता है। 

             तुला- किसी को भी धन आज नहीं दें, वापसी में संदेह है, विवाद होने की भी आशंका है। 

              वृश्चिक- मित्रों से मुलाकात होने से प्रसन्नता हो सकती है, स्त्री का साथ सुखद रहेगा। 

              धनु- मन मस्तिष्क अशांत रहेगा, शत्रुओं का पराभव होगा। 

                मकर- किसी प्रभावशाली व्यक्ति से वाद विवाद हो सकता है, अतिरिक्त सावधानी बरतें। 

              कुंभ- रक्त विकार से कष्ट हो सकता है, क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। 

               मीन- भाग्य में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, प्रभाव में वृद्धि संभव है।