आपका भविष्यफल बता रहे हैं। विश्वप्रसिद्ध विंध्यवासिनी देवी मंदिर के प्रमुख साधक पं. अंजनी कुमार उपाध्याय। जिन्होंने काशी के विख्यात संपूर्णानंद विश्वविद्यालय से फलित ज्योतिषाचार्य, सिद्धांत ज्योतिषाचार्य और योग तंत्राचार्य की औपचारिक शिक्षा प्राप्त की है।    

               मेष- मन में शांति रहेगी, किसी शुभ कार्य से घर से दूर जाना पड़ सकता है। 

              वृष- भाईयों से विवाद हो सकता है। माता या पत्नी का सहयोग प्राप्त होगा।

                 मिथुन- पैतृक संपत्ति के विवाद में उलझ सकते हैं। मित्रों से मुलाकात का सुअवसर प्राप्त होगा। 

            कर्क- भाग्य साथ देगा। पत्नी के स्वास्थ्य में समस्या हो सकती है। 

                सिंह- पेट की परेशानी हो सकती है। लेखन में रुकावट आने की आशंका है।  

              कन्या- माता और पत्नी का सहयोग मिलेगा। वाणी से सफलता प्राप्त होगी। 

                    तुला- जमीन से संबंधित कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।  

            वृश्चिक- क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्त्री का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।  

              धनु- यात्रा में रुकावट से मन में चिंता का भाव रहेगा। मन में अशांति बनी रहेगी।  

                मकर- भवन निर्माण का कार्य शुरु कर सकते हैं। व्यय में अधिकता बनी रहेगी।  

             कुंभ- स्त्री या माता पर धन का व्यय होगा। बच्चों का विशेष ध्यान रखें।  

                 मीन- लोग आपसे प्रभावित होंगे। रत्नों की खरीदारी हो सकती है।