Rakul Preet Singh Wedding New Photos: बॉलीवुड की ग्रैंड वेडिंग गोवा में हो चुकी है। रकुल-जैकी की वेडिंग के बाद से ही लगातार सोशल मीडिया में कपल के स्टाइलिश लुक फोटोज और वीडियो वायरल हो रहे हैं। अब रकुल-जैकी की शादी में गए मेहमानों के लुक की फोटोज भी सामने आई हैं। रकुल और जैकी की शादी में बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज शामिल हुए थे। आइए जानते हैं कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी में किस स्टार ने कैसा लुक कैरी किया था।

एविएटर ग्लासेस में शाहिद कपूर नज़र आए कूल

बॉलीवुड के हैंडसम ब्वाय और एक्टर शाहिद कपूर जो भी कुछ पहन लें, हर कपड़ों में कमाल ही लगते हैं। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी में शाहिद ने वाइट कलर कुर्ता सेट एविएटर ग्लासेस के साथ कैरी किया था। ये लुक वाकई डैसिंग लग रहा है।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by VANDA (@vandafashionagency)

 

अनन्या पांडे ने कैरी की स्प्लेंडिड न्यूड कलर साड़ी

एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने ग्रैंड वेडिंग में डिजाइनर अर्पिता मेहता की स्प्लेंडिड न्यूड कलर साड़ी कैरी की थी। उन्होंने लूज वेव स्टाइल में छोटे बालों को खुला रखा था। साथ ही में अनन्या ने कड़ा और ईयररिंग से लुक को कम्प्लीट किया।

 

बनारसी फ्लोरल कढ़ाई ब्लाऊज में हॉट नज़र आई जेनेलिया

शादी में पहुंची जेनेलिया ने अलग-अलग फंक्शन में धोती कुर्ता सूट, सिमरी ब्लू कलर पैंटसूट के साथ ही साड़ी कैरी की थी। शादी में जेनेलिया ने बनारसी फ्लोरल कढ़ाई ब्लाऊज के साथ पेस्टल ऑर्गेना साड़ी पहनी थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Genelia Deshmukh (@geneliad)

आदित्य एम्बॉयडेड कुर्ते में लगे डैसिंग

शादी में आदित्य रॉय कपूर ने सफेद चिकनकारी एम्बॉयडेड कुर्ता सफेद पैंट और मैचिंग स्टोल के साथ कैरी किया है। सनग्लासेस आदित्य के लुक को कम्प्लीट कर रहा है।
 

 

शिल्पा शेट्टी ने पहनी फ्रेश गोल्ड कलर साड़ी

शिल्प शेट्टी ने रकुल-जैकी की शादी में फ्रेश गोल्ड टिशू और जॉर्जेट साड़ी पहनी थी। शिल्पा शेट्टी ने ये साड़ी डिजाइनर आर्पिता मेहता के कलेक्शन से चूज़ की थी। खूबसूरत साड़ी को शिल्पा शेट्टी ने पर्ल चोकर के साथ कैरी किया था। साड़ी का कलर शिल्पा शेट्टी का ग्लो बढ़ा रहा है।