सबसे पहले बात करते हैं टाइम्स नाउ और सीएनएक्स के सर्वे की जिसमें मध्य प्रदेश में बीजेपी को 126 जबकि कांग्रेस को 89 सीटें दी गई हैं। यानी 230 सीटों वाली विधानसभा में टाइम्स नाऊ बीजेपी को स्पष्ट बहुमत दे रहा है। 

रिपब्लिक टीवी के सर्वे में बीजेपी को फायदा होता हुआ दिख रहा है। इन्होंने बीजेपी को 108 से 128 जबकि कांग्रेस को 95 से 115 सीटें दी हैं। 

वहीं न्यूज नेशन का एक्जिट पोल भी बीजेपी को ही जितवाता हुआ दिखा रहा है। इसमें बीजेपी के खाते में 110 जबकि कांग्रेस के खाते में 107 सीटें जाने का अनुमान लगाया गया है। 

एबीपी लोकनीति और सीडीएस के सर्वे में मध्य प्रदेश में बीजेपी को 94 जबकि कांग्रेस को 126 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं। अर्थात एबीपी का एक्जिट पोल मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनवा रहा है। 

वहीं न्यूज-24 और पेस मीडिया के सर्वेक्षण में मध्य प्रदेश कांग्रेस की झोली में जाता हुआ दिख रहा है। इन्होंने बीजेपी को 98 से 108 जबकि कांग्रेस को 110 से 120 सीटें दी हैं। 

वहीं इंडिया टुडे-नेता के एक्जिट पोल में बीजेपी को 106 जबकि कांग्रेस को 112 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं। 

एक्सिस के सर्वे में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर दिखाई जा रही है। इन्होंने बीजेपी को 102 से 122 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। जबकि कांग्रेस को 104 से 122 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं। यानी मुकाबला लगभग बराबरी का है, लेकिन कांग्रेस को दो सीटों का फायदा दिखाया जा रहा है।

इसके अलावा मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ से स्थानीय चैनल आईबीसी-24 के सर्वेक्षण में बीजेपी बाजी मारती हुई दिख रही है। उसे राज्य की 230 विधानसभा सीटों में से 112 सीटें मिल रही हैं। उधर कांग्रेस को 108 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं। जबकि 10 सीटें अन्य दलों के खाते में जा रही हैं।  

एक्जिट पोल 2018(मध्य प्रदेश)
पार्टी -     टाइम्स-नाउ   रिपब्लिक-टीवी   न्यूज-नेशन    एबीपी      न्यूज-24       इंडिया टुडे     एक्सिस      आईबीसी-24
भाजपा-    126              108 - 128         110              94         98-108         106             102-122        112   
कांग्रेस-     89                95 - 115           107            126        110-120         112              104-122        108