सिंघम फिल्म की दो सीरिज में अभिनेता अजय देवगन ने ही सिंघम का रोल निभाया था। लेकिन इस बार उनका पत्ता कट गया है। सिंघम के तीसरे पार्ट यानी ‘सिंघम 3’ में अजय देवगन नहीं बल्कि उनकी जगह किसी और स्टार को लिया गया है।

सिंघम और सिंघम 2 के बाद अब फैंस को सिंघम 3 का इंतज़ार हैं। तो बता दें जल्द ही ‘सिंघम 3’ की शूटिंग शुरू होने वाली है। असली सिंघम फिल्म तमिल में बनी थी। इसलिए सिंघम-3 भी पहले तमिल में ही बनेगी। जिसके बाद इसका रीमेक बॉलीवुड में बनाया जाएगा।

हर बार कि तरह इस बार भी रोहित शेट्टी ही 'सिंघम 3' बनाने वाले हैं। पहले यह खबर आ रही थी, कि इस बार सिंघम का नाम बदल कर एस-3 रखा जाएगा, जिसके हीरो होंगे सनी देओल। लेकिन 'यमला, पगला, दीवाना फिर से' के फ्लॉप होने के बाद यह फैसला बदल दिया गया है और सनी देओल की जगह विद्युत जामवाल को फिल्म में कास्ट किया गया है।

हालांकि अभी विद्युत 'कमांडो 3' में व्यस्त हैं। वहीं रोहित शेट्टी भी 'सिम्बा' में लगे हुए हैं। लेकिन जानकारी के मुताबिक 'एस 3' की शूटिंग फरवरी 2019 में शुरू हो जाएगी।