बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की हमशक्ल इन दिनों चर्चा में बनी हुईं है। अनुष्का जैसी दिखने वाली यह लड़की अमेरिका की सिंगर जूलिया माइकल्स है। सोशल मीडिया पर दोनों को कम्पेयर किया जा रहा है। एक तरफ अनुष्का तो दूसरी तरफ जूलिया की तस्वीर का कोलाज बना कर देखा जा रहा है। जिसमें अंतर निकाल पाना बेहद मूश्किल है।  

सोशल मीडिया पर जब यह तस्वीरें खूब वायरल होने लगी तो जूलिया ने भी तस्वीर शेयर की और अनुष्का को टेग कर लिखा, 'अनुष्का शायद हम जुड़वा हैं।' ट्वीट की गई तस्वीर में जूलिया और अनुष्का हूबहू एक जैसे दिख रहे हैं।

जूलिया के ट्वीट पर अनुष्का भी रिएक्शन देने में पीछे नहीं रहीं। उन्होंने लिखा कि 'ओएमजी हां... मैं पूरी जिंदगी तुम्हें और हमारे बाकी 5 हमशक्लों को ढूंढ़ती रही।' जूलिया माइकल्स की फैन फॉलोविंग भी अनुष्का से कोई कम नहीं है। इंस्टाग्राम पर उनके 10 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। वहीं अनुष्का के बाद अब फैंस विराट कोहली के रिएक्शन का इंतजार कर रहे हैं।