बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और इंडिया क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली की जोड़ी सभी के बीच काफी पसंद की जाती है। आज विराट का जन्मदिन है और इस खास दिन पर उनकी पत्नी अनुष्का ने कुछ तस्वीरें शेयर की है। तस्वीरें शेयर करने के साथ उन्होंने लिखा है कि, "Thank God for his birth" ( भगवान इनको जन्म देने के लिए शुक्रिया।)

तस्वीरों में अनुष्का और विराट एक साथ है और दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। बता दें अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने पिछले 11 दिसंबर 2017 को शादी की थी।

विराट 30 साल के हो गए हैं। दुनियाभर से फैंस अपने पसंदीदा क्रिकेटर को सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। कोहली एक ऐसे भारतीय क्रिकेटर हैं जो दुनियाभर में लोकप्रिय हैं।

जानकारी के मुताबिक दोनों बर्थडे मनाने हरिद्वार गए हैं। कोहली इस खास दिन को निजी रखना चाहते है इसीलिए वह हरिद्वार गए हैं।