बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल की मां ग्वेन रामपाल का रविवार को निधन हो गया। रामपाल की मां ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी से जूझ रही थी जिसके चलते उनका निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक ग्वेल ट्रिपल नेगेटिव ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही थी। ग्वेल 67 साल की थी। 

हाल ही में अर्जुन ने सोशल मीडिया के जरिए यह बताया था कि उनकी मां कैंसर की जंग में जीत गईं हैं। लेकिन रविवार को आई इस खबर ने अर्जुन को दुखी कर दिया।

वहीं अर्जुन की मां की अंतिम यात्रा में कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं। जिसमें अर्जुन की पूर्व पत्नी मेहर जेसिया भी शामिल थी।

अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैबरीला डेमेट्रिएडस भी अर्जुन के साथ नज़र आईं।

अर्जुन रामपाल की दोस्त और अभिनेत्री किम शर्मा भी नजर आईं। किम यहां अपने ब्वॉयफ्रेंड और अभिनेता हर्षवर्धन राणे के साथ पहुंचीं।

अर्जुन के और भी कई रिश्तेदार भी उनकी मां की अंतिम यात्रा में शामिल हुए।