भारतीय क्रिकेट टीम के होनहार बल्लेबाज शिखर धवन का नया टैलेंट सामने आया है। यूं तो शिखर मैदान में विरोधी गेंदबाजों के होश उड़ा देते थे। लेकिन अब जो उन्होंने अपना वीडियो जारी किया है उससे अपने फैंस को हैरान कर दिया है। 

शिखर धवन वीडियो में बेहद शानदार तरीके से बांसुरी बजाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो शेयर के साथ धवन ने लिखा है, 'Hoping to hit the right notes in the new year!' (नए साल में वह फोकस्ड रहना चाहते हैं)। 

शिखर धवन के इस छुपे हुए टैलेंट को देखकर फैंस हैरान हो गए हैं। वीडियो को देखकर अपने आप को तारिफ करने से भी नहीं रोक पा रहे हैं। किसी ने क्रिकेटर को मुरली मनोहर कहा तो किसी ने लिखा- क्या बात है गब्बर भाई!

शिखर धवन फिलहाल सीमित ओवरों के मैंचों में बहुत शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले साल 2018 में बांए हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन ने एक कैलेंडर ईयर में T-20 फॉरमेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया था।