दीपिका पादुकोण ने इस साल मोस्ट सेक्सिएस्ट एशियन वुमन का खिताब अपने नाम कर लिया है। दीपिका लिस्ट में पहले नंबर पर हैं तो वहीं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा दूसरे नंबर पर हैं। देखा जाए तो साल 2018 बॉलीवुड के सितारों के लिए काफी अच्छा साबित हुआ है खास तौर से दीपिका और प्रियंका के लिए। दोनों ने शादी तो रचाई ही लेकिन इसके साथ ही यह साल दोनों के लिए सक्सेसफुल ईयर भी साबित हुआ है। 

बुधवार को जारी हुई ‘फोर्ब्स’ की सेलिब्रेटी कमाई की लिस्ट में जहां दीपिका पादुकोण ने चौथा नंबर हासिल किया इसी के साथ वह पहली फीमेल एक्टर बनी। वहीं 

बुधवार को ही जारी हुई 50 मोस्ट सेक्सिएस्ट एशियन वुमन का 2018 का खिताब हासिल करने में भी सफल रहीं। बता दें कि इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा को दूसरा स्थान मिला है। लास्ट ईयर इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा ने पहले नंबर पर थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#Forbes #Celebrity100 @forbesindia @forbes

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on Dec 4, 2018 at 10:57pm PST

फोर्ब्स इंडिया 2018 में सबसे अमीर सेलिब्रेटीज की लिस्ट में पहली बार किसी अभिनेत्री ने टॉप 5 में अपनी जगह बनाई है और वो हैं दीपिका पादुकोण। बता दें दीपिका के पति यानी अभिनेता रणवीर सिंह भी इस लिस्ट में पीछे नहीं हैं, वह भी इसमें शामिल हैं। इस साल आई लिस्ट में दीपिका चौथे नंबर पर हैं। साल 2018 में दीपिका की कुल कमाई 112.8 करोड़ हुई है। वहीं इस लिस्ट में रणवीर सिंह आठवें नंबर पर हैं। रणवीर ने इस साल 84.67 करोड़ रुपये कमाए हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

soaking in some ☀️ #GQ @gqindia

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on Dec 6, 2018 at 4:49am PST

बता दें कि पिछले साल दीपिका पादुकोण ने 70 करोड़ की कमाई करते हुए 2017 की लिस्ट में छठवें नंबर पर जगह बनाई थी। 2017 में ही रणवीर सिंह ने इस लिस्ट में सातवें नंबर पर कब्जा जमाया था। 

रणवीर-दीपिका बॉलीवुड के पसंदीदा कलाकार हैं और दोनों को ही फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। ऐसे में उनका हर चीज में टॉप पर आना बिल्कुल जायज है।