बॉलीवुड के मशहूर कपल दीपिका-रणवीर की शादी आखिरकार तय हो चुकी है जो कि 14 और 15 नवंबर को होगी। शादी दक्षिण भारतीय और पंजाबी रीति रिवाज से होंगी। इस कारण शादी की दो तारीख रखी गई है। पहले 14 नवंबर को दक्षिण भारतीय रीति-रिवाज से शादी होगी तो दूसरे दिन 15 नवंबर को पंजाबी रिती-रिवाज से। 

जानकारी के अनुसार यह दोनों ही तरह की रस्में इटली के लेक कोमो स्थित विला डेल बालबियानेलो में होंगी। शादी की रस्में 13 नवंबर से ही शुरू हो जाएंगी।

शादी में सिर्फ कुछ खास लोग को ही शामिल किया जाएगा। जानकारी यह भी प्राप्त हुई है कि शादी में बॉलीवुड से केवल चार लोगों को निमंत्रण दिया गया है। 

इनमें शाहरुख खान और फराह खान शामिल हैं, जिन्होंने दीपिका को बॉलीवुड में लॉन्च किया।

इनके अलावा बाकी दो लोग हैं आदित्य चोपड़ा और संजय लीला भंसाली। आदित्य को दीपिका अपना मेंटर मानती हैं और संजय लीला भंसाली को रणवीर अपना गुरु मानते हैं।

जैसे शादी दो बार होगी उसी तरह रिसेप्शन पार्टी भी दो बार होगी। एक रिसेप्शन 21 नवंबर को बंगलूरू के लीला पैलेस में आयोजित होगा। यहां दीपिका के मम्मी-पापा की तरफ से होगा।

वहीं दूसरा रिसेप्शन 1 दिसंबर को मुंबई के ग्रैंड हयात में होगा। इस पार्टी में तमाम सितारे आमंत्रित होंगे।