अनुष्का शर्मा को उनकी शादी की पहली सालगिरह वाले दिन एक और खुशखबरी मिली। उन्हें अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ ‘हॉटेस्ट वेजिटेरियन’ का खिताब हासिल हुआ है। 

'पीपुल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स' (पेटा) इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर हुई वोटिंग के बाद यह परिणाम सामने आया है।  

अनुष्का 2017 में पेटा इंडिया की 'पर्सन ऑफ द ईयर' भी बन चुकी हैं। उन्होंने हाल ही में पेटा इंडिया के लिए विज्ञापन किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि "मैं अनुष्का शर्मा हूं और मैं शाकाहारी हूं।"

अनुष्का ने एक बयान में कहा, "शाकाहरी बनने का निर्णय मेरे अबतक के लिए गए सबसे अच्छे फैसलों में से एक है।  अब मैं ज्यादा ऊर्जावान, स्वस्थ महसूस करती हूं और मैं बेहद खुश हूं कि मेरे भोजन के लिए किसी पशु को कष्ट नहीं झेलना पड़ता है।"

आज ही अनुष्का शर्मा की शादी की पहली सालगिरह भी है और आज ही के दिन उन्हें हॉटेस्ट वेजिटेरियन का खिताब मिला।