बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश की पत्नी रुक्मिणी ने एक बेटी को जन्म को दिया है। रुक्मिणी ने गुरुवार को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में शाम 3:30 बजे एक बेटी को जन्म दिया था।

नील ने रुक्मिणी के प्रेगनेंट होने कि खबर अप्रैल में ही सोशल मीडिया पर दी थी। हालांकि नील ने रुक्मिणी की प्रेगनेंसी की खबर ज्यादा उजागर नहीं होने दी।

नील ने साल 2017 में रुक्मिणी से राजस्थान में शादी की थी। बता दें नील के घरवालों की तरफ से फिलहाल नील के पिता बनने की कोई घोषणा नहीं हुई है।  

नील ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है जैसे कि, सात खून माफ, जॉनी गद्दार, आ देखें जरा, न्यूयॉर्क, प्लेयर्स और वजीर। नील के पिता भी बॉलीवुड के जाने माने गायक हैं।