प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जल्द ही शादी करने वाले हैं। शादी कि तैयारियां शुरू हो गई हैं और दुल्हेराजा अपनी दुल्हनिया के देश पधार चुका है। निक इंडिया आ गए हैं और जल्द ही शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी। बता दें इनकी शादी भी दीपिका-रणवीर की तरह दो रिती-रिवाजों से होगी। एक हिन्दु और दूसरी क्रिश्चियन रिवाजों के अनुसार होगी।    

प्रियंका चोपड़ा ने अपने होनेवाले पति निक का स्‍वागत बड़े ही रोमांटिक अंदाज में किया है। उन्‍होंने निक के साथ एक खूबसूरत सी तसवीर शेयर की है। जिसके कैप्‍शन में लिखा है,' वेलकम होम बेबी।' इतना ही नहीं प्रियंका खुद निक को एयरपोर्ट पर रिसीव करने भी गईं थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Welcome home baby... 😍

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on Nov 22, 2018 at 4:36am PST

खबरों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 30 नवंबर से लेकर 2 दिसंबर के बीच जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में शाही अंदाज में शादी करनेवाले हैं। पिछले दिनों ही प्रियंका की मां मधु चोपड़ा शादी की तैयारियों का जायजा लेने जोधपुर पहुंची थी। बताया जा रहा है कि उमैद भवन में शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है।