अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों निक जोनस और अपने दोस्तों के साथ मियामी में हॉलीडे के पूरे मज़े ले रहे हैं। ऐसे में प्रियंका ने अपनी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

वीडियो में देसी गर्ल और निक अपने अन्य दोस्त के साथ, करीना-सोनम कपूर के हिट बॉलीवुड सॉन्ग ‘तारीफां’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस सेल्फी वीडियो में प्रियंका-निक, सोफी टर्नर और जो जोनस भी डांस करते दिख रहे हैं। बॉलीवुड गाने पर सोफी टर्नर भी खूब एंजॉय कर रही हैं। इस ट्रीप की कई फोटो और वीडियो निक-प्रियंका ने शेयर किए हैं, इससे पहले कपल का sucker सॉन्ग पर डांस करते हुए वीडियो सामने आया था।

बता दें दिसबंर 2018 में प्रियंका-निक की जोधपर में शादी हुई थी। शादी दो रीति-रिवाजों में की गई थी। इसी के साथ आपको बता दें प्रियंका और निक की उम्र में पूरे 10 साल का फासला है। प्रिंयका निक से 10 साल बड़ी है। खैर इन बातों से क्या फर्क पड़ता है, क्योंकि दोनों अपना जीवन एक साथ अच्छा बीता रहे हैं और एक दूसरी की कंपनी को काफी इंजॉय करते हैं।

बात करें प्रियंका चोपड़ा की बॉलीवुड कमबैक फिल्म की तो वह 'स्काई इज पिंक' में नजर आएंगी। इसका निर्देशन सोनाली बोस ने किया है और फिल्म जल्द ही रिलीज होने की खबर है। इसके अलावा प्रियंका एक बार फिर संजय लीला भंसाली के प्रोजेक्ट ‘गंगूबाई’ में काम करती नजर आएंगी।