नई दिल्ली

26 फरवरी को वायुसेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक से भारत का हर नागरिक खुश है। वहीं बॉलीवुड के सितारे भी इस स्ट्राइक से काफी खुश हैं। और भला हो भी क्यों न आखिरकार भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में छिपे आतंकवादियों को जो मार गिराया है।

इस खुशी में बॉलीवुड के कई सितारों ने ट्विटर पर ट्वीट किए और भारतीय वायुसेना को बधाई दी। वहीं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने भी ट्विटर पर ट्वीट किया और लिखा- ‘जय हिंद’। 

लेकिन प्रियंका चोपड़ा के इस ट्वीट से पाकिस्तान में काफी नाराजगी जताई जा रही है। दरअसल प्रियंका UNICEF की गुडविल एंबेसडर है, ऐसे में अब पाकिस्तान की ओर से मांग की जा रही है कि प्रियंका को संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) के गुडविल एंबेसडर से हटा दिया जाए। प्रियंका यूनाइटेड नेशंस चिल्ड्रेंस फंड फॉर चाइल्ड राइट्स की गुडविल एम्बेसडर हैं और उनका यह ट्वीट यह दर्शाता है कि वह 'युद्ध के लिए खुश हैं'।

इतना ही नहीं बल्कि प्रियंका के खिलाफ एक ऑनलाइन पिटिशन भी चलाया जा रहा है, जिसमें मांग की जा रही है कि उन्हें UNICEF की इस मानद पद से हटाया जाए।