बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस की कुछ हफ्ते पहले ही मुंबई में सगाई हुई थी, जिसमे दोनों के माता पिता भी शामिल थे। जिसके बाद निक अपने परिवार के साथ अमेरिका लौट गए थे। लेकिन प्रियंका निक से मिलने अमेरिका पहुंच गई है। इस दौरान इन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रही है। जिसमें दोनों हाथों में हाथ डाले दिख रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक निक और प्रियंका इस साल ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। खबर यह भी आ रही है कि दोनों ने अपनी शादी के लिए हवाई को चुना है। अब देखना यह है कि शादी कब होगी और कहां? 
फिलहाल प्रियंका निक से मिलने अमेरिका पहुंची हुई हैं लेकिन बता दें प्रियंका बॉलीवुड की फिल्म “स्काई इज पिंक” में फरहान अख्तर के साथ नज़र आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग सितंबर में शुरु की जाएगी।
 

 

@priyankachopra and @nickjonas were spotted out for brunch at Nobu, Malibu. 💕

A post shared by Priyanka&Nick (@nickyanka18) on Aug 26, 2018 at 7:05pm PDT