अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की शादी की रस्में व जश्न शुरू हो गया है। न्यूयॉर्क में हाल ही में प्रियंका का ब्राइडल शावर का फंक्शन था।

इस मौके की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस बीच पार्टी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें प्रियंका सास के साथ जमकर नाचती हुई दिखाई दे रही हैं। 

इस फंक्शन में प्रियंका और निक के परिवार के साथ कुछ करीबी दोस्त शामिल थे। पहले फंक्शन की तस्वीरें वायरल हुई तो अब वीडियो सामने आया है। वीडियो में प्रियंका अपने दोस्तों और सास के साथ जम कर डांस कर रही हैं। 

इस फंक्शन में प्रियंका ने सफेद रंग की ड्रेस पहनी हुई है। बता दें शादी से पहले निक ने अपनी होने वाली पत्नी प्रियंका चोपड़ा के लिए लॉस एंजेलेस में एक शानदार विला खरीदा है। जिसकी किमत 48 करोड़ रुपए से भी अधिक है।