अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जल्द ही अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ 2-3 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित यह पता चला है कि प्रियंका अपनी शादी में 4 करोड़ का खर्चा करेंगी। शादी का फंक्शन लगभग 5 दिन तक चलेगा। 29 दिसंबर को देसी गर्ल की संगीत और मेहंदी सेरेमनी होगी।

सेरेमनी से जुड़ी ताजी जानकारी यह मिली है कि प्रियंका ने संगीत और मेहंदी सेरेमनी की डेस्टिनेशन बदल दी है। पहले यह सेरेमनी मेहरानगढ़ फोर्ट में होने वाली थी लेकिन एक दिन पहले ही प्रियंका ने अपनी बुकिंग कैंसिल कर दी है। 

ऐसा इसलिए क्योंकि प्रियंका चाहती थी कि शादी के कुछ फंक्शन्स मेहरानगढ़ महल में हो। और यहां से उमैद भवन पैलेस जाने के लिए उन्हें राजस्थान पुलिस द्वारा सुरक्षा मुहैया करवाई जाए। लेकिन राजस्थान में चुनाव होने के कारण उन्हें वहां की पुलिस सुरक्षा नहीं दे पा रही हैं।

वैसे तो प्रियंका ने अपनी पर्सनल सिक्योरिटी का इंतजाम कर रखा है लेकिन वह राजस्थान पुलिस से भी मदद चाहती थीं। लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा। इस वजह से अब सारे फंक्शन्स उमैद भवन पैलेस में ही होंगे। 

शादी पर खर्च होंगे 4 करोड़ 

प्रियंका और निक ने शादी के लिए पूरे होटल को बुक कर लिया है। डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक होटल मैनेजमेंट ने इन दिनों किसी को और कि बुकिंग नहीं की है। इतना ही नहीं पैसेस को टूरिस्ट्स के लिए भी बंद कर दिया गया है। 

बता दें पूरे होटल का 1 दिन का खर्चा करीब 64.40 लाख रुपए है। प्रियंका ने 5 दिनों के लिए होटल बुक किया हैं। ऐसे में उन्हें होटल के लिए करीब 3.2 करोड़ रुपए देना होगा। इसमें कैटरिंग का खर्च जोड़कर पूरी शादी में करीब 4 करोड़ रुपए खर्च होंगे।