Met Gala 2019 में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ नजर आई थीं। प्रियंका का मेट गाला लुक बेहद अलग और अट्रैक्टिव था। जिसकी वजह से वो अभी तक चर्चा में बनी हुईं हैं।

हालांकि प्रियंका को कई लोगों ने ट्रोल किया तो कुछ ने बेहद पसंद किया। लेकिन इन सब से हट कर प्रियंका को लेकर नई खबर सामने आई है।

यह भी पढ़िए-Met Gala 2019: अपनी जेठानी को टक्कर नहीं दे पाईं प्रियंका चोपड़ा, देखिए सोफी टर्नर की ग्लैमरस PHOTOS!

दरअसल इंस्टाग्राम पर एक 30 साल की यूट्यूबर ने प्रियंका-निक के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए यूट्यूबर ने लिखा है- ‘’निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने भारतीय कैनेडियन बेटी को गोद लिया और एक साथ ड्रेसअप होने वाली शाम को एंजॉय किया...।‘’

बता दें यह यूट्यूबर और कोई नहीं बल्कि मशहूर लिली सिंह है। जो कि मेट गाला में पहुंची थीं। इस दौरान लिली ने प्रियंका-निक के अलावा दीपिका पादुकोण के साथ भी तस्वीर ली और सोशल मीडिया पर शेयर की है।

मेट गाला में लिली का लुक भी बेहद ग्लैमरस और थीम से मिलता जुलता था। बता दें कि लिली पहली बार मेट गाला में आई थीं।