भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने कुछ दिन पहले ही बेटे को जन्म दिया था। अब सानिया ने ट्विटर पर अपने बेटे के साथ तस्वीर शेयर की है। तस्वीर शेयर करते ही सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 

साल 2016 में महिला डबल्स रैंकिंग में नंबर-1 प्लेयर बनीं सानिया ने गत 3 नवंबर को अपने बेटे की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। शोएब और सानिया का निकाह 8 साल पहले 2010 में हुआ था। दोनों की शादी के कारण दोनों देशो में काफी विवाद भी चला था।

लेकिन अब सब ठिक है और दोनों अपनी जिंदगी एक साथ शांति से बिता रहे हैं। सानिया मिर्जा ने अपने बेटे का नाम इजान मिर्जा मलिक रखा है। 

सानिया ने अपनी तस्वीर ट्विटर पर शेयर करते हुए कहा, 'बच्चे के आने के बाद, हफ्तों-महीनों बाद मैं जिम गईं। मैं काफी उत्साहित थी, जैसे कोई बच्चा कैंडी की दुकान पर जाकर होता है। यह मानसिक और शारीरिक रूप से काफी लंबी और मजेदार वापसी होने वाली है। कहीं से तो शुरुआत करनी ही थी तो क्यों न मेरे जन्मदिन से ही।'