सपना चौधरी अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं कभी अपने डांस, तो कभी अपने लुक को लेकर। लेकिन इस बार सपना अपने अनोखे रूप को लेकर चर्चा में आ गईं हैं। सपना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह बेहद अनोखे अंदाज में दिख रही हैं।   

वीडियो में सपना शिव भगवान के अवतार में दिख रही हैं। सपना ने शिव का रौद्र धारण किया है। उनके इस रूप को देखकर फैंस घबरा गए हैं। इंस्‍टाग्राम पर उनके फैंस कमेंट करके सपना को इस अंदाज में देख हैरानी जता रहे हैं। 

 
 
 
T

श‍िव की तरह जटाएं और रुद्राक्ष की माला धारण और चेहरे पर गुस्‍सा, आंखें लाल हैं। सपना का ऐसा रूप काफी चौंकाने वाला है। इस वीडियो को देख फैंस सपना की आलोचना करने लगे हैं।

एक यूजर ने तो सपना को कहा कि, राखी सावंत का भूत आ गया क्या?, वहीं दूसरे यूजर ने पूछा कि, क्या हो गया है आपको सपना?, खैर लोगों का तो काम है कहना, लोग कुछ भी कहें उससे सपना पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। बता दें 8 फरवरी को सपना की फिल्म ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट’ रिलीज होने वाली है। सपना इस फिल्म में एक आईपीएस ऑफिसर का रोल निभाती दिखेंगी।