2.0 की कहानी बताने से पहले हम बता दें यह फिल्म ‘रोबोट’ का दूसरा पार्ट है। फिल्म रोबोट में अंत में दिखाया गया था कि चिट्टी कैसे बेकाबू हो जाता है जिसके बाद सरकार ने वसीगरन (रजनीकांत) को आदेश दिया कि वह चिट्टी की ताकत खत्म कर दें। इसके बाद चिट्टी को जैसे-तैसे अपने नियंत्रण में कर के एक म्यूजियम में रख दिया जाता है।

2.0 की कहानी शुरू होती है अब, चिट्टी को केद में करने के कुछ सालों बाद  एक रहस्यमयी और शक्तिशाली सुपर विलेन (अक्षय कुमार) ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया होता है। विलेन लोगों के साथ इसलिए करता है क्योंकि उसका एक ऐसा नुकसान होता है जिसका बदला वह पूरी दुनिया से लेने पर उतारू हो जाता है।

इस विलेन की ताकत मोबाइल फोन के जरिए चलती है। जितने ज्यादा फोन होंगे उतनी ही इसकी ताकत बढ़ेगी। लोगों के फोन के जरिए वह तबाही मचाना शुरू कर देता है। ऐसे समय में फिर चिट्टी की याद आती है जो इस सुपरविलेन से लड़ सकता है, लेकिन यह लड़ाई आसान नहीं होती है। फिल्म में यह भी दिखाया गया है कि किस तरह से आज के दौर में इंसान मोबाइल का गुलाम बन गया है।

543 करोड़ रुपये की यह फिल्म मूल रूप से तमिल में बनाई गई है। इसे 14 भाषाओं में डब कर रिलीज किया जाएगा और यह भारतीय फिल्म इतिहास की सबसे महंगी फिल्म है।