अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और सिंगर निक जोनस की सगाई कुछ समय पहले ही मुंबई में हुई है। प्रियंका और निक अपने रिश्ते को लेकर काफी समय से चर्चा में बने हुए हैं और इनके फैंस इनसे जुड़ी हर खबर भी जानना चाहते हैं। तो इसी को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए एक खुशखबरी लेकर आए हैं।

यूं तो फैंस को उनकी शादी की तारीख का पक्का होने का इंतज़ार है लेकिन अभी हम शादी की तारीख की नहीं बल्कि बताने जा रहे हैं कि निक ने अपनी होने वाली पत्नी प्रियंका को शादी से पहले ही एक शानदार गिफ्ट दे दिया है। जो कि एक आलीशान बंगला है। निक ने कैलिफॉर्निया में लॉस एंजिलिस में एक शानदार विला खरीदा है।

सोशल मीडिया पर इस प्रियंका-निक कि साथ में तस्वीर खूब वायरल हो रही है और साथ ही इनके आलीशान बंगले की भी।

बेवर्ली हिल्‍स में स्थित प्रियंका और निक के इस घर की कीमत $6.5 मिलियन यानी 48 करोड़ रुपए के करीब है। यह आलीशान बंगला 4,129 फीट पर बना है।

बताया जा रहा है कि निक ने प्रियंका के लिए यह आलीशान बंगला प्रियंका को प्रपोज करने से कुछ वक्‍त पहले यानी जुलाई में ही खरीदा था।

(Photo courtesy: The MLS.com)