पिछले एक साल में गूगल सर्च में सबसे ज्यादा सनी लियोनी को भारतीयों ने तलाश किया।
गूगल एनालिटिक्स का यह सर्वे अगस्त के पहले सप्ताह तक का है। जिसमें सनी लियोनी पहले स्थान पर बनी हुई हैं।
गूगल के मुताबिक सनी लियोनी ने सर्च लोकप्रियता के मामले में पीएम मोदी, सलमान खान और शाहरुख खान को भी पीछे छोड़ दिया है।
सनी लियोनी के बारे में ज्यादा तलाश उनके वीडियो की हुई है।
उनकी बायोपिक श्रृंखला 'करणजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन' को भी लोगों ने इंटरनेट पर ढूंढा है।
वैसे तो सनी लियोनी की लोकप्रियता देश के हर कोने में हैं। लेकिन उन्हें पूवोत्तर के राज्यों जैसे मणिपुर और असम में खोजा गया।
सनी लियोनी पिछले साल साल 2018 में भी इंटरनेट पर सबसे ज्यादा तलाश की गई थीं।
सनी लियोनी को अभी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'अर्जुन पटियाला' के एक आइटम नंबर में देखा गया था।
सनी जल्दी ही दक्षिण की फिल्म 'रंगीला' और 'वीरम्मा देवी' में नजर आने वाली है.
लियोनी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, जहां पर उनके लाखों फॉलोवर हैं।
सनी लियोनी का असली नाम करणजीत कौर उर्फ केरेन मल्होत्रा है।
कर्नाटक में सनी लियोनी का विरोध भी हुआ क्योंकि वह एडल्ट फिल्म स्टार के रूप में जानी जाती हैं। लोगों का कहना है कि अगर सनी ‘वीरम्मादेवी’ का रोल करेंगी तो यह किसी अपमान से कम नहीं हैं। क्योंकि ‘वीरम्मादेवी’ के मंदिर बनाकर उनकी आज भी पूजा की जाती है।
सनी लियोनी का जन्म कनाडा में एक सिक्ख पंजाबी परिवार में हुआ था।
सनी लियोनी के पिता तिब्बत में जन्मे और दिल्ली में पले बढ़े थे और उनकी माँ तिब्बत की रहने वाली थीं।
सनी लियोनी ने 1999 में हाई स्कूल पास किया
सनी लियोन के पति अभिनेता डेनियल वेबर हैं।
सनी तीन बच्चों की माता हैं। उनकी एक बेटी और दो बेटे हैं।
उन्होंने अपने पति डेनियल के साथ कुल तीन बच्चों को एडॉप्ट किया है।