गुवाहाटी: चिरांग सेना के रेड हॉर्न डिवीजन, असम राइफल्स और जयरामपुर पुलिस के संयुक्त अभियान ने रविवार को राष्ट्रीय डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोरोलैंड (एनडीएफबी) के नौ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। ये सभी आतंकवादी म्यांमार से अपना प्रशिक्षण पूरा कर लौट रहे थे।

सुरक्षा बलों ने इन लोगों के पास से हथियारों और गोला बारूद के साथ भारी रकम भी जब्त की है।

इनके गुट को उस समय पकड़ा गया जब वे म्यांमार में अपना प्रशिक्षण खत्म कर भारत में घुसपैठ कर रहे थे, सभी नौ लोगों को उसी रास्ते पर गिरफ्तार कर लिया गया था।

इस ऑपरेशन के परिणामस्वरूप एके-47 और एके-56 सहित, गोला बारूद भी बरामद किया गया। जब्त किए गए अभी सामानों के साथ कैडरों को पुलिस को सौंप दिया गया है।

गिरफ्तार एनडीएफबी (एस) कार्यकर्ताओं में; सुलेखा ब्रह्मा, सुमुरीया नारजारी, राजेश बसुमात्री, गौडांग मोचाहारी, रीता स्वर्गरी, रोटजोना नारज़री, मणि राम बसुमेटरी, दिलीप नरजरी और बिनाराम नारज़ारी शामिल हैं।