लखनऊ:  यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर सभी सात चरणों में मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।

पहले चरण यानी 11 अप्रैल को प्रदेश की आठ (8) लोकसभा सीटों पर चुनाव होंगे। 
यह लोकसभा सीटें हैं- सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर(नोएडा)। यह सभी लोकसभा सीटें पश्चिमी उत्तर प्रदेश की हैं।  

दूसरे चरण यानी 18 अप्रैल को भी आठ (8) सीटों पर मतदान होगा। यह लोकसभा सीटें हैं - नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा और फतेहपुर सीकरी। 

तीसरा चरण यानी 23 अप्रैल को दस(10) सीटों पर मतदान संपन्न कराया जाएगा। तीसरे चरण की लोकसभा सीटें हैं- मुरादाबाद, रामपुर, संभल, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली और पीलीभीत। 

चौथा चरण यानी 29 अप्रैल को तेरह (13) सीटों पर वोट डाले जाएंगे। यह सभी लोकसभा सीटें हैं - शाहजहांपुर, खीरी, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन, झांसी और हमीरपुर।

पांचवे चरण यानी 6 मई को चौदह (14) लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी। यह लोकसभा सीटें हैं - धौरहरा, सीतापुर, मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज और गोंडा। 

छठे चरण के तहत 12 मई कोभी  चौदह (14) लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा। यह सीटें हैं - सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीरनगर, लालगंज, आज़मगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही। 

सातवां चरण यानी 19 मई को उत्तर प्रदेश की तेरह (13) सीटों पर मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। यह सीटें हैं - महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज

23 मई को गिनती के बाद पूरे देश की ही तरह उत्तर प्रदेश में भी मतदान का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।