सरदार वल्लभ भाई पटेल के सम्मान में  बनी दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' को  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अक्टूबर को लौह पुरुष की जयंती के अवसर पर राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह प्रतिमा रिकॉर्ड 33 महीने में बनकर तैयार हुई है। कई लिहाज से यह खास है। 1.69 लाख गांवों के किसानों ने मूर्ति के लिए लोहे का दान दिया। कुल 135 मीट्रिक टन लोहा दान में मिला। यह प्रतिमा 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं को झेल सकती है। इसे 1999 में पद्मश्री से सम्मानित सुतार ने डिजाइन किया है।अब तक चीन के हेनान प्रांत में स्थित 128 मीटर की स्प्रिंग टेंपल बुद्धा दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति थी। इसे बनाने में चीन को 11 साल लगे थे, जबकि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को तीन साल से पहले ही तैयार कर लिया गया। यह एक अजूबा ही है। 

एक नजर दुनिया की आठ सबसे ऊंची प्रतिमाओं पर

1.

Image result for statue of unity

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी - 2018
सरदार वल्लभभाई पटेल
नर्मदा, गुजरात, भारत
ऊंचाई - 182 मीटर
58 मीटर का बेस 
बेस समेत ऊंचाई 240 मीटर

2.

Spring Temple Buddha picturing Vairocana, in Lushan County, Henan, China.png

स्प्रिंग टेंपल बुद्धा - 2002
वैरोकाना बुद्धा
लूसान, हेनान, चीन
ऊंचाई - 128 मीटर
19.3 मीटर के कमल पर बना
बेस समेत कुल ऊंचाई 153 मीटर

3.

Yattawmu Paya.JPG

लेक्यून सेक्टयार - 2008
गौतम बुद्ध
खातकान टोंग, मोनीवा, म्यांमार
ऊंचाई - 115.8 मीटर
13.41 मीटर के कमल का बेस
बेस  समेत कुल ऊंचाई 129.2 मीटर

4.

Ushiku.jpg

उशीकू दाईबुत्सू - 1993
बुद्ध (अमिताभ)
उशीकू, इबाराकी, जापान
ऊंचाई 100 मीटर
10 मीटर का कमल और 10 मीटर का आधार
बेस समेत कुल ऊंचाई 120 मीटर

5.

Image result for sendai daikannon

सेंदाई दाईकानोन - 1991
बोधिसत्व कन्नोन (गुआनयिन)
सेंदाई, मियागी, जापान
ऊंचाई 100 मीटर

6 -

Статуя богини Гуаньинь в Чанше.jpg

कियानशू कियानयान गुआनयिन ऑफ वेशान - 2009
गुआनयुन
वेशान, हुनान, चीन
ऊंचाई 99 मीटर
कांसे की बनी प्रतिमा

7.

स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी - 1886
रोम की आजादी की देवी
न्यूयॉर्क, अमेरिका
ऊंचाई- 93 मीटर
46 मीटर की प्रतिमा और 47 मीटर का आधार 

8.

Greatbuddhaofthailand.JPG

ग्रेट बुद्धा ऑफ थाईलैंड - 2008
गौतम बुद्ध 
आंग थोंग, थाईलैंड
ऊंचाई 92 मीटर
सोने की परत लगी प्रतिमा