Congress Jds Alliance
(Search results - 20)NewsJul 24, 2019, 11:38 AM IST
दक्षिण के द्वार में भाजपा का ऑपरेशन लोटस सफल, अब अन्य राज्यों में भी शुरू होगा विजयी अभियान
महज 14 महीने में भाजपा एक बार फिर कार्नाटक में सरकार बनाने जा रही है। इस बाद एक बार फिर बीएस येदियुरप्पा को राज्य की कमान सौंपी जाएगी। क्योंकि इस बार भी इस जीत के नायक वही हैं। राज्य में भाजपा की सरकार बनने से कार्यकर्ता खुश हैं। हालांकि ये भाजपा के लिए लोकसभा चुनाव के बाद बड़ी जीत है। क्योंकि अब पार्टी दक्षिण भारत में अपने को मजबूत कर रही है। लिहाजा अब दक्षिण के अन्य राज्यों का रास्ता भी कर्नाटक से होकर जाएगा।
NewsJul 19, 2019, 11:02 AM IST
बस इस एक खबर से जानें ‘कर-नाटक’ की पूरी सियासी कहानी
अब राज्यपाल के आदेश के बाद कुमारस्वामी की अगुवाई वाले कांग्रेस-जदएस गठबंधन आज बहुमत साबित करना ही होगा। हालांकि इसके बावजूद सबकी नजर विधानसभा अध्यक्ष पर टिकी हुई है। जो राज्यपाल के फैसले को दरकिनार कर सकते हैं। या फिर कुमारस्वामी सरकार से वोटिंग कराने को कह सकते हैं।
NewsJul 19, 2019, 8:52 AM IST
कर्नाटक का सियासी रण: खाया पिया और सदन में ही सो गए भाजपा विधायक
राज्य में कई दिनों से चला आ रहा सियासी ड्रामा अभी भी खत्म नहीं हुआ है। राज्य की कुमारस्वामी सरकार इतनी जल्दी हार मानने को तैयार नहीं है और इसके लिए राज्य के विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार भी सरकार का पूरा साध दे रहे हैं। गुरुवार को कुमारस्वामी सरकार द्वारा विश्वासमत प्रस्ताव पेश करने के बाद भी विधानसभा में वोटिंग नहीं हो पाई। मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने सदन में भाजपा पर सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया।
NewsJul 18, 2019, 6:14 PM IST
कर्नाटक के सियासी दंगल में हुई राज्यपाल की इंट्री, कहा आज ही करना होगा विश्वासमत परीक्षण
हालांकि पहले ही राज्य की कुमारस्वामी सरकार आज विश्वासमत लाने की बात कह चुकी थी। कुमारस्वामी सरकार ने आज विश्वासमत का प्रस्ताव विधानसभा अध्यक्ष के सामने पेश किया। लेकिन अभी तक बहुमत के लिए फ्लोर टेस्ट नहीं हुआ है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी इसके लिए दबाव बना रही है।
NewsJul 18, 2019, 4:09 PM IST
कुमारस्वामी सरकार ने खो दिया बहुमत, 15 नहीं बल्कि इतने विधायक हैं विधानसभा से गायब
आज सदन सीएम कुमारस्वामी ने विश्वास प्रस्ताव पेश किया। बागी विधायकों के गायब रहने के लिए कुमारस्वामी को सरकार बचाने के लिए 106 विधायकों की जरूरत है। जबकि उनके पास विधायकों के समर्थन काआंकड़ा 98 पहुंच गया है। इससे पहले चर्चा के दौरान पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने बहुमत परीक्षण टालने की मांग की है।
NewsJul 17, 2019, 4:31 PM IST
कर्नाटक का सियासी संकट: फजीहत से बचने के लिए कुमारस्वामी दे सकते हैं इस्तीफा!
आज कुमारस्वामी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने 15 बागी विधायकों के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसी बीच कांग्रेस और जेडीएस के नेताओं की बागी विधायकों को मनाने की सारी कोशिशें भी बेकार हो गयी हैं। लेकिन आज इसी बीच राज्य के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कांग्रेस और जेडीएस के विधायकों की बैठक बुलाई है।
NewsJul 17, 2019, 8:55 AM IST
कर्नाटक के बागी विधायकों पर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला आज
राज्य में चल रह सियासी संकट के बीज सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला आएगा। इससे राज्य की सियासत का समीकरण बदलने की उम्मीद है। राज्य में कांग्रेस और जेडीएस के 15 विधायकों ने अपना इस्तीफा दे दिया था, लेकिन इसे विधानसभा अध्यक्ष ने स्वीकार नहीं किया। इसी सिलसिले में 10 विधायकों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
NewsJul 16, 2019, 9:39 AM IST
कर्नाटक में कुमारस्वामी सरकार ने बागी विधायकों पर बनाया दबाव, विधायक रोशन बेग हिरासत में
रोशन बेग को एसआईटी ने बेंगलुरु एयरपोर्ट से अपनी हिरासत लिया है। वह बागी विधायकों से मिलने के लिए मुंबई जा रहे थे। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि वह पुणे जा रहे थे। फिलहाल ऐसा माना जा रहा है कि राज्य सरकार ने बागी विधायकों पर दबाव बनाने के लिए बेग को गिरफ्तार किया है।
NewsJul 15, 2019, 4:43 PM IST
कुमारस्वामी सरकार का शक्ति परीक्षण 18 जुलाई को, कल होगा विधायकों के इस्तीफों पर फैसला
हालांकि इसी बीच सबकी नजर कल के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर लगी है। जिसमें दस विधायकों के इस्तीफे पर फैसला होना है। फिलहाल कुमारस्वामी सरकार पर सियासी संकट का पटाक्षेप 18 जुलाई को विधानसभा में हो सकता है। क्योंकि इसी दिन कुमारस्वामी सरकार के विश्वासमत पर विधानसभा में चर्चा होगी। सरकार को अभी सरकार बनाने के लिए कितने विधायकों की जरूरत होगी ये मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद होगा।
NewsJul 14, 2019, 9:29 PM IST
कर्नाटक सरकार पर संकट बरकरार, नहीं मान रहे हैं बागी विधायक
फिलहाल मंगलवार तक बागी विधायकों के इस्तीफों पर विधानसभा अध्यक्ष को फैसला करना है। हालांकि इस बीच पांच अन्य विधायकों ने भी शनिवार को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। विधायकों का कहना था कि उनकी याचिका भी दस विधायकों के साथ सुनी जाए। फिलहाल पहले बागी रुख अपना नागराज अन्य बागी विधायकों को मनाने के लिए मुंबई गए हैं।
NewsJul 13, 2019, 8:41 PM IST
अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचे कांग्रेस और जेडीएस के पांच और बागी विधायक
सुप्रीम कोर्ट ने दस विधायकों के इस्तीफों की मंजूरी के लिए मंगलवार तक का समय राज्य के विधानसभा अध्यक्ष को दिया है। लेकिन इसी बीच पांच और बागी विधायकों ने उनके इस्तीफे स्वीकार करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रूख किया है। पहले दस विधायकों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
NewsJul 13, 2019, 2:40 PM IST
कर्नाटक' में पलटी मारने को तैयार कांग्रेस-जेडीएस के बागी विधायक, राहत में कुमारस्वामी
कर्नाटक में पिछले एक सप्ताह से राज्य की कांग्रेस और जेडीए सरकार पर सियासी संकट गहराया हुआ है। लेकिन आज एचडी कुमारस्वामी सरकार को इस मामले में थोड़ी राहत मिली है। क्योंकि कांग्रेस के नेता शिवकुमार ने बागी विधायक नागराज से मुलाकात की। जिसके बाद नागराज ने कहा कि वह कांग्रेस में वापस लौटने को तैयार हैं। शिवकुमार को राज्य में कांग्रेस का संकटमोचक माना जाता है।
NewsJul 13, 2019, 12:03 PM IST
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के एक सेक्शन से बिगड़ गया कुमारस्वामी का खेल
असल में कांग्रेस और जेडीएस अपनी रणनीति के तहत चल रही थी। लिहाजा इसलिए विधानसभा अध्यक्ष ने दोनों ही दलों के बागी विधायकों के इस्तीफों को मंजूर नहीं किया। क्योंकि सबको मालूम था कि शुक्रवार से मानसून सत्र शुरू होने वाला है। ऐसे में कांग्रेस ने व्हिप जारी कर अपने विधायकों पर दबाव बनाने का पूरा प्रयास किया।
NewsJul 12, 2019, 6:16 PM IST
कर्नाटक का सियासी संकट: बागी विधायकों के इस्तीफे पर फैसला टला, कुमारस्वामी बहुमत साबित करने को तैयार
राज्य की कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन को अपने विधायकों को मैनेज करने के लिए मंगलवार तक का समय मिल गया है। क्योंकि विधानसभा अध्यक्ष का कहना था कि विधायकों के इस्तीफों का परीक्षण करने के लिए उन्हें समय की जरूरत है। जिसको सुप्रीम कोर्ट ने मान लिया है। हालांकि आज से ही विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया है।
NewsJul 12, 2019, 9:35 AM IST
बस इस खबर से समझें कर्नाटक में सियासी घमासान की अपडेट
कर्नाटक में जारी सियासी संकट के बीच आज से विधानसभा का सत्र शुरू हो रहा है। इसको देखते हुए सत्ता पक्ष और विपक्ष में हंगामा होने के पूरे आसार हैं। राज्य सरकार ने विधानसभा के आसपास दो किलोमीटर के दायरे में सीआरपीसी की धारा-144 लागू कर दी है। मानसून सत्र के लिए कांग्रेस और जेडीएस ने अपने विधायकों के लिए व्हिप जारी की है।