दिग्विजय
(Search results - 71)NewsJul 22, 2020, 10:49 AM IST
राज्यसभा में आज बढ़ेगी भाजपा की ताकत, प्रियंका, सिंधिया लेंगे राज्यसभा की सदस्यता की शपथ
आज शपथ लेने वालों में भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, मल्लिकार्जुन खड़गे, झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता शिबू सोरेन और शिवसेना की प्रिंयका चतुर्वेदी समेत प्रमुख चेहरे 61 राज्यसभा सांसद शामिल हैं। जो सदस्य आज शपथ ग्रहण समारोह सदन में शामिल नहीं हो सकेंगे वह आगामी मानसून सत्र में शपथ ले सकेंगे।
NewsJun 26, 2020, 7:19 PM IST
सत्ता गई तो फिर आमने सामने हैं कमलनाथ और दिग्विजय सिंह, दिग्गी समर्थक नेता को किया संगठन से बाहर
असल में दो साल पहले हुए विधानसभा चुनावों के बाद कमलनाथ को सीएम बनाने में दिग्विजय सिंह का हाथ था। लिहाजा ज्योतिरादित्य सिंधिया का विरोध करते कमलनाथ और दिग्विजय सिंह एक साथ आ गए। जब भी राज्य में कमलनाथ का विरोध होता तो दिग्गी राजा सामने आते। लिहाजा कमलनाथ को दिग्विजय सिंह की हर बात माननी पड़ती। लिहाजा दिग्विजय सिंह ने सरकार से लेकर संगठन में अपने लोगों को अहम पदों पर नियुक्त कर दिया था।
NewsJun 20, 2020, 12:15 PM IST
दिग्गी राजा का खेल, कांग्रेस को मिले दो अतिरिक्त वोट, भाजपा में हलचल
राज्य सभा चुनाव में कांग्रेस को दो अतिरिक्त वोट ज्यादा मिले। राज्य में कांग्रेस के 92 विधायक हैं और दिग्विजय सिंह को 57 मत जबकि फूल सिंह बरैया को 36 मत मिले। इस आधार पर कांग्रेस के खाते में 93 मत आए। वहीं कांग्रेस को एक और मत मिला, जिसे भाजपा ने निरस्त करा दिया था।
NewsJun 4, 2020, 11:29 AM IST
दिग्गी राजा को लग सकता है एमपी में झटका, विरोधी हुए सक्रिय
विधानसभा में वर्तमान विधायकों के संख्याबल के आधार पर एक राज्यसभा प्रत्याशी के लिए 52 सदस्यों का समर्थन जरूरी है। वहीं कांग्रेस के पास 92 विधायक हैं। इस आधार पर वह एक सदस्य को आसानी से राज्यसभा में पहुंचा सकती है। जबकि भाजपा के पास 107 सदस्य और उसे निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन है।
NewsMar 6, 2020, 5:52 AM IST
दिग्गी राजा का खुलासा, ये पांच भाजपा के नेता चला रहे हैं ऑपरेशन लोटस
कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने राज्य में चल रहे सियासी उठापटक के लिए भाजपा के पांच नेताओं को जिम्मेदार ठहराया है। दिग्विजय सिंह का आरोप है कि भाजपा कांग्रेस के विधायकों को पैसे का लालच देकर खरीदने की कोशिश कर रही है। इसके लिए दिग्विजय सिंह ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित पांच भाजपा नेताओं पर आरोप लगाया कि वे राज्य में कमलनाथ की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं।
NewsMar 5, 2020, 2:06 PM IST
जानें कौन कमलनाथ की सद्बुद्धि के लिए कर रहा गिरिराज पर्वत की परिक्रमा
लक्ष्मण सिंह ने सीएम कमलनाथ का विरोध जताकर भाजपा को बड़ा हथियार दे दिया है। क्योंकि भाजपा का साफ कहना है कि कांग्रेस के विधायक ही सरकार से नाराज है। लिहाजा अगर राज्य में कमलनाथ सरकार गिरती है तो इसके लिए भाजपा को दोषी नहीं ठहराया जा सकता है।
NewsMar 2, 2020, 5:45 AM IST
क्या सरकार बचाने के लिए सिंधिया के साथ आएंगे कमलनाथ
मध्यप्रदेश से राज्यसभा की तीन सीट खाली हो रही हैं। इसमें एक सीट भाजपा के खाते में जाना तय है जबकि दो सीटें कांग्रेस के खाते में जाएंगी। लेकिन कांग्रेस की मुश्किल ये है कि इन दो सीटों पर दावेदारों की कमी नहीं है। पिछले दिनों कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों का दावा था कि आलाकमान ने सिंधिया को राज्यसभा में भेजने का आश्वासन दिया है।
NewsFeb 18, 2020, 6:36 AM IST
तो क्या दिग्गी राजा और कमलनाथ खत्म कर देंगे सिंधिया का सियासी कैरियर
राज्य में राज्यसभा की तीन सीटें खाली हो रही हैं। इसमें एक सीट पर दिग्विजय सिंह दावेदार हैं तो एक सीट पर सिंधिया अपनी दावेदारी कर रहे हैं। हालांकि एक सीट भाजपा के खाते में जाएगी। वहीं कांग्रेस के खाते के दो सीटों में दावेदार ज्यादा है। अब तो एक सीट के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को भी बड़ा दावेदार माना जा रहा है। इसके जरिए कमलनाथ समर्थक सिंधिया को मात देना चाहते हैं।
NewsJan 27, 2020, 8:18 AM IST
सामी को पद्मश्री लेकर कांग्रेस और दिग्गी राजा आमने-सामने
दिग्विजय सिंह ने अदनान सामी को पद्मश्री देने पर सरकार की तारीफ की है। आमतौर पर केन्द्र की भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा करने वाले दिग्गी राजा ने कहा कि जब सरकार पाकिस्तानी मुस्लिम को नागरिकता दे सकती है तो नागरिकता कानून के तहत उन्हें नागरिकता देने में क्या दिक्कत है।
NewsJan 21, 2020, 7:57 AM IST
शाहीन बाग पहुंचे दिग्गी राजा, भाषण न देने पर उठे सवाल
हालांकि दिग्गी राजा से पहले कांग्रेस के कई बड़े नेता शाहीन बाग जा चुके हैं और उन्होंने वहां पर केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर आग उगली और कहा कि केंद्र सरकार विभाजनकारी नीतियों अपना रही है। वहीं मध्य प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह पहुंचे। लेकिन वह इस बार अपने तीखे भाषणों से बचते नजर आए।
NewsDec 2, 2019, 11:00 PM IST
विवाद जो पीछा नहीं छोड़ते हैं साध्वी के
लोकसभा में सिर्फ एक सांसद हैं जो हमेशा अपने कामों के लिए नहीं बल्कि अपने विवादों के लिए सुर्खियों में रहती हैं, वो हैं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर। वह मालेगांव विस्फोटों में आरोपी है, लेकिन उसके खिलाफ सबूत की कमी ने उसे लोकसभा चुनाव लड़ने की अनुमति दी और उसने कांग्रेस के दिग्गज दिग्विजय सिंह को 3.64 लाख के बड़े अंतर से हराया।
NewsNov 24, 2019, 9:56 AM IST
महाराष्ट्र के दंगल में कूदे दिग्गी राजा, जानें क्यों पार्टी में टूट पर शरद पवार और सुप्रिया को दी बधाई
असल में अब महाराष्ट्र का सियासी ड्रामा अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। शनिवार की सुबह भाजपा ने एनसीपी के बागी गुट अजित पवार गुट के साथ राज्यपाल के शपथ दिलाने के बाद राज्य की बागडोर संभाल ली थी। राज्यपाल ने देवेन्द्र फडणवीस को सीएम और अजित पवार को डिप्टी सीएम की शपथ दिलाई थी। जिसके बाद देर रात तक बागी एनसीपी विधायक शरद पवार के खेमे में लौट आए थे। वहीं शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी ने सुप्रीम कोर्ट में राज्यपाल के खिलाफ याचिका दाखिल कर दी थी।
NewsOct 17, 2019, 8:50 AM IST
कांग्रेस के लिए उपचुनाव नहीं बल्कि कमलनाथ-दिग्विजय-सिंधिया के बीच गुटबाजी का रण बना झाबुआ
झाबुआ सीट पर 21 अक्टूबर को मतदान होना है। इस सीट पर कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह के करीबी कहे जाने वाले कांतिलाल भूरिया को मैदान में उतारा है। हालांकि इस सीट पर पहले भी भूरिया चुनाव जीतते आए हैं। लेकिन इस बार यहां का नजारा कुछ अलग है। क्योंकि इस बार ये चुनावी रण न होकर कांग्रेस के नेताओं की जुबानी जंग के लिए रण बना हुआ है। जबकि कमलनाथ ने इस सीट को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ा हुआ है।
NewsSep 19, 2019, 5:09 PM IST
जानें क्यों कांग्रेस विधायक ने कहा माफी मांगे राहुल
कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह राहुल गांधी से माफी मांगने को कहा है। लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने कहा था कि सरकार बनने के बाद वह दस दिन में किसानों का कर्ज माफ करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है इसके लिए राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए।
NewsSep 18, 2019, 9:56 AM IST
दिग्गी राजा के बिगड़े बोल: क्या तीन राज्यों में चुनाव से पहले कांग्रेस की ले ली है 'सुपारी'
मध्य प्रदेश में कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने विवादित बयान देते हुए कहा कि भगवा वस्त्र पहनकर मंदिरों में बलात्कार हो रहे हैं। दिग्गी राजा ने कहा कि सनातन धर्म को बदनाम किया जा रहा है और ऐसे लोगों को भगवान भी माफ नहीं करेगा। फिलहाल दिग्विजय सिंह के बयान के बाद राज्य की राजनीति में उबाल आना तय है।