पूर्व केंद्रीय मंत्री
(Search results - 21)NewsSep 10, 2020, 6:56 PM IST
लालू के रघुवंश ने दिया इस्तीफा, क्या यही चाहते थे तेजस्वी
बिहार की सियासत में रघुवंश प्रसाद सिंह बड़ा चेहरा हैं और इसे राजद के लिए बड़े नुकसान के तौर पर देखा जा रहा है। रघुवंश प्रसाद सिंह पार्टी से नाराज चल रहे थे और पिछले दिनों ही लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने रघुवंश प्रसाद सिंह को लौटा और राजद को समुद्र बताया था।
NewsAug 31, 2020, 2:12 PM IST
क्या फिर नीतीश के पास लौटेंगे शरद यादव? बिहार में बदलेगी सियासत
फिलहाल राज्य में लालू प्रसाद यादव की पार्टी को लगातार झटका लग रहा है। क्योंकि लालू प्रसाद यादव के समधी चंद्रिका राय कई बागी विधायकों के साथ जदयू में शामिल हो चुके हैं। वहीं पिछले दिनों नीतीश सरकार में मंत्री श्याम रजक ने राजद का दामन थामा है।
NewsAug 6, 2020, 11:23 AM IST
मनोज सिन्हा कभी थे यूपी में सीएम के दावेदार, अब बने जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल
राष्ट्रपति सचिवालय द्वारा जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू का इस्तीफा स्वीकार करने के बाद केन्द्र सरकार ने मनोज सिन्हा को ये जिम्मेदारी सौंपी है। लगभग नौ महीने तक जम्मू कश्मीर में उपराज्यपाल की कमान संभालने वाले मुर्मू नए नियंत्रक व महालेखा परीक्षक (सीएजी) होंगे।
NewsJun 20, 2020, 9:58 AM IST
'महाराज' की जीत के बाद 'राज्याभिषेक' की तैयारी
सिंधिया मध्य प्रदेश की राजनीति के दिग्गज नेताओं में शुमार हो गए हैं। राज्य में कांग्रेस की सत्ता जाने का पूरा श्रेय सिंधिया को ही जाता है। वहीं राज्य में 2018 में हुए चुनाव में उन्होंने कांग्रेस की सत्ता में वापसी में अहम भूमिका निभाई थी। लेकिन कांग्रेस में तवज्जो न मिलने के कारण आखिरकार उन्हें कांग्रेस से अलविदा कहना पड़ा था।
NewsMar 24, 2020, 3:21 PM IST
एमपी में सरकार बनते ही सिंधिया को दिया शिवराज सरकार ने 'तोहफा', जानें क्या है मामला
सिंधिया के कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद प्रदेश कांग्रेस इकाई में एक विद्रोह शुरू हो गया और सिंधिया के 22 विधायक ने राज्य की कमलनाथ सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। सिंधिया ने 10 मार्च को कांग्रेस छोड़ी थी और उसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गए।
NewsMar 13, 2020, 8:36 AM IST
भाजपा में शामिल होते ही सिंधिया के खिलाफ फिर खुला जालसाजी का मामला
ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने और बुधवार को भाजपा में शामिल होने के बाद राज्य सरकार ने ये फैसला किया है। सिंधिया के भाजपा में जाने के बाद राज्य की कमलनाथ सरकार पर संकट के बादल छाए हुए हैं और राज्य सरकार अल्पमत में आ चुकी है। लिहाजा राज्य सरकार ने पुराने मामले को खोलते हुए सिंधिया की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
NewsOct 16, 2019, 8:34 AM IST
पवार के बाद अब उनके करीबी प्रफुल्ल पटेल की बढ़ी मुश्किलें, दाऊद के करीबी से ली संपत्ति
असल में मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रफुल्ल पटेल ने दाऊद इब्राहिम के करीबी इकबाल मिर्ची से सीजे हाउस में संपत्ति खरीदी थी। हालांकि पटेल का दावा है कि जो भी संपत्ति खरीदी गई वह कानूनी तौर पर खरीद गई और उनका मिर्ची से किसी भी तरह का कोई संबंध नहीं है।
NewsSep 20, 2019, 2:53 PM IST
बलात्कार के मामले को योगी सरकार लेना चाहती थी वापस, अब वही चिन्मयानंद दूसरे दुष्कर्म मामले में पहुंचे जेल
हाईकोर्ट की देखरेख में बनाई गई एसआईटी ने आज कई दिनों की जद्दोजहद के बाद शाहजहांपुर में चिन्मेयानंद को गिरफ्तार किया है। इसके बाद एसआईटी ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री और यौन शोषण के आरोप स्वा मी चिन्म्यानंद को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
NewsAug 28, 2019, 11:19 AM IST
योगी आदित्यनाथ के करीबी स्वामी चिन्मयानंद पर योगी सरकार में हुई एफआईआर
स्वामी चिन्मयानंद को राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का करीबी माना जाता है। चिन्मयानंद के लॉ कॉलेज में पढने वाली छात्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह रो-रोकर आरोप लगा रही है कि संत समाज के एक बहुत बड़े नेता ने कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद की है और अब उसकी हत्या करना चाहते हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लड़की अपने हास्टल से गायब है।
NewsJul 15, 2019, 3:14 PM IST
भाजपा से वफादारी का मिला ईनाम, पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र बने हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल
भाजपा के बुजुर्ग राजनेता कलराज मिश्र को पार्टी के प्रति उनकी वफादारी का ईनाम मिला है। उन्हें हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। कलराज मिश्र ने बढ़ती उम्र का हवाला देकर साल 2017 में ही मंत्रिपद छोड़ दिया था और 2019 के चुनाव में भी नहीं उतरे थे।
NewsJun 17, 2019, 9:16 PM IST
जेपी नड्डा बने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष, शाह के मार्गदर्शन में करेंगे काम
मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में नड्डा स्वास्थ्य मंत्री थे। इस बार उन्हें सरकार में शामिल नहीं किया गया था। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी नड्डा को बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।
NewsApr 30, 2019, 6:06 PM IST
बीजेपी सांसद की मुख्यमंत्री पर टिप्पणी
मध्य प्रदेश में भाजपा के दमोह से प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक बयान दिया है। प्रह्लाद पटेल ने मंच से कहा की कमलनाथ बाहरी व्यक्ति है और एक बाहरी को कांग्रेस ने अपना सीएम चुन लिया। कांग्रेसी कमलनाथ की जाति और पैदाइश के बारे में पता करें फिर उनसे कुछ कहें।
प्रह्लाद पटेल दमोह के नोहटा में एक चुनावी सभा को सम्बोधित कर रहे थेNewsApr 11, 2019, 12:06 PM IST
मुजफ्फरनगर से भाजपा प्रत्याशी संजीव बालयान का दावा बेहतरीन प्रदर्शन दोहराएगी पार्टी
लोकसभा चुनावों का पहले चरण के लिए मतदान चल रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर वोटिंग हो रही है। इससे ठीक पहले 'माय नेशन' ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अहम लोकसभा क्षेत्र में से एक मुजफ्फरनगर में भाजपा प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालयान से एक्सक्लूसिव बातचीत की। वह अपनी जीत को लेकर आश्वस्थ दिखे। 'माय नेशन' संवाददाता शंशाक शेखर की रिपोर्ट।
NewsApr 10, 2019, 2:20 PM IST
एमजे अकबर मीटू केसः पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ मानहानि के आरोप तय
पिछले साल 17 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा देने वाले अकबर ने भारत में ‘मीटू’ अभियान के दौरान सोशल मीडिया पर अपना नाम छाने के बाद रमानी के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया था।
NewsJan 29, 2019, 6:40 PM IST
एमजे अकबर मानहानि मामले में पत्रकार प्रिया रमानी 25 फरवरी को कोर्ट में तलब
पूर्व केंद्रीय मंत्री अकबर ने पिछले साल 17 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दिया था। भारत में ‘मी टू’ अभियान के जोर पकड़ने पर सोशल मीडिया पर अकबर के खिलाफ आरोप लगाने के बाद उन्होंने रमानी के खिलाफ निजी आपराधिक मानहानि की शिकायत दायर की थी।