प्रशांत किशोर
(Search results - 36)NewsJun 4, 2020, 11:40 AM IST
मध्य प्रदेश में पीके ने कांग्रेस को दिया झटका
राज्य की 24 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों पर कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया अभियान को तेज कर दिया है। क्योंकि रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस के लिए चुनावी कैंपेन से मना कर दिया है। हालांकि पहले कांग्रेस की तरफ से पीके को ऑफर दिया गया था। लेकिन राज्य में भाजपा की मजबूत स्थिति को देखते हुए पीके ने राज्य मे कांग्रेस के प्रचार का जिम्मा नहीं लिया है।
NewsJun 3, 2020, 10:10 AM IST
'शिव' के 'राज' में कांग्रेस को चुनावी वैतरणी पार करा पाएंगे पीके
मध्य प्रदेश में जल्द ही 24 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। ये चुनाव कांग्रेस के लिए संजीवनी हो सकते हैं। अगर कांग्रेस इन चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करती है तो वह सत्ता में वापसी कर सकती है। लिहाजा कांग्रेस अब एक बार फिर पीके के शरण में गई है।
NewsApr 18, 2020, 6:05 PM IST
'कोटा' बना कोरोनावायरस की सियासत का अखाड़ा
असल में कोटा में हजारों की तादाद में वहां पर कोचिंगों में पढ़ने वाले बच्चे फंसे हुए हैं। लॉकडाउन के कारण वह घर नहीं जा सके और अब इसके बढ़ जाने के कारण उनकी मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। कोटा इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी करने का गढ़ माना जाता है और वहां पर कई राज्यों के हजारों की संख्या में बच्चे फंसे हुए हैं। लिहाजा यूपी की योगी सरकार ने वहां से बच्चों को निकालने के लिए वहां पर दो सौ बसों को भेजने का फैसला किया।
NewsMar 3, 2020, 12:31 PM IST
आखिर अपने 'गुरु' नीतीश कुमार पर ही क्यों निशाना साध रहे हैं पीके
अब पीके नीतीश कुमार के 15 साल के सुशासन पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुशासन के 15 साल बाद भी बिहार सबसे पिछड़ा और गरीब राज्य क्यों है?। जबकि प्रशांत किशोर ने ही पिछले विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के सुशासन को प्रचारित किया था और राज्य में जदयू की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।
NewsMar 3, 2020, 6:40 AM IST
भाजपा की मोबाइल नंबर की काट 'बैंगल गोरबो' से करेगी टीएमसी
पिछले साल ही ममता बनर्जी ने प्रशांत किशोर को चुनाव रणनीति को नियुक्त किया है। ताकि राज्य में भाजपा के बढ़ते जनाधार को कम किया जा सके। दो दिन पहले ही भाजपा ने राज्य में मोबाइल नंबर जारी किया है। जिसके जरिए राज्य की जनता भाजपा से जुड़ सकती है। अमित शाह की रैली में एक लाख से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया था।
NewsMar 1, 2020, 2:10 PM IST
राजग हटाओ के मिशन पर काम कर रहे हैं पीके
फिलहाल प्रशांत किशोर बिहार में युवाओं को जोड़ने के लिए काम कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने अभियान चलाया हुआ है। उनके कई गुट युवाओं को विभिन्न माध्यमों से युवाओं को जोड़ने के लिए काम कर रहे हैं। हालांकि पार्टी से निष्कासन के बाद माना जा रहा था कि पीके किसी दल में शामिल होंगे। लेकिन उन्होंने अभी तक किसी भी दल का हाथ नहीं थामा है।
NewsFeb 29, 2020, 9:43 PM IST
टीएमसी से संसदीय पारी की शुरूआत करेंगे पीके!
हालांकि इस बात की चर्चा पहले से ही थी कि प्रशांत किशोर राज्यसभा जा सकते हैं। क्योंकि पिछले दिनों वह पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के सुर में सुर मिला रहे थे। लेकिन अब राज्य में राज्यसभा की पांच सीटें खाली हो रही है। पीके को ममता बनर्जी का करीबी माना जाता है और वह राज्य में टीएमसी के चुनावी रणनीति भी तैयार कर रहे हैं।
NewsFeb 21, 2020, 1:38 PM IST
क्या बिहार में गैर राजद और गैर जदयू गुट को हवा दे रहे हैं पीके
असल में राज्य में सभी राजनैतिक दल शुरुआत में लोकसभा चुनाव की तर्ज पर महागठबंधन की वकालत कर रहे थे। लेकिन राजद इस बात पर अड़ा हुआ है कि राज्य में राजद नेता तेजस्वी यादव को सीएम के तौर पर उतारा जाए। हालांकि ज्यादातर दल तेजस्वी को लेकर सहमत नहीं है।
NewsFeb 18, 2020, 6:26 PM IST
अर्थव्यवस्था में भारत के अच्छे प्रदर्शन से प्रशांत किशोर के नीतीश कुमार तक तंज कसने तक, देखिए माय नेशन के 100
भारत अर्थव्यवस्था के मामले में ब्रिटेन और फ्रांस को पीछे छोड़ दुनिया में 5वें नंबर पर आ गया है। अमेरिकी थिंक टैंक वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू ने 2019 की रिपोर्ट जारी की है। इस लिस्ट में भारत ने ब्रिटेन और फ्रांस जैसे देशों को पीछे छोड़ दिया है. जदयू से 29 जनवरी को निकाले जाने के बाद चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर पहली बार मंगलवार को पटना पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर खुलकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार को सशक्त नेता की जरूरत है, पिछलग्गू की नहीं। कोरोनावायरस का संक्रमण बढ़ने का असर चीन के साथ अब भारत पर भी दिखने लगा है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन से सप्लाई बाधित होने की वजह से भारत में पैरासिटामॉल दवाओं की कीमत 40% बढ़ गई है।
NewsFeb 18, 2020, 6:46 AM IST
नीतीश के राज में आज अपने सियासी पत्ते खोलेंगे पीके
राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा है कि वह अपने गृह राज्य बिहार में सियासी सफर शुरू करेंगे। हालांकि पीके ने ये साफ नहीं किया है कि वह किस दल में शामिल होंगे। लेकिन माना जा रहा है कि पीके अपने सियासी गुरू नीतीश कुमार के खिलाफ बिहार में मोर्चा खोलेंगे और उन्हें मात देंगे।
NewsFeb 11, 2020, 8:05 PM IST
आप की जीत के बाद पीके जल्द करेंगे अगले कदम का खुलासा
दिल्ली विधानसभा चुनावों में आप की जीत ने फिर से चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को मजबूत किया है। हालांकि पहले ये कयास लगाए जा रहे थी कि चुनाव के बाद पीके या तो टीएमसी में शामिल हो सकते हैं या फिर वह आप का दामन थामेंगे। लेकिन आप की जीत ने प्रशांत किशोर के लिए कई सियासी पार्टियों के दरवाजे खोल दिए हैं।NewsFeb 3, 2020, 7:44 AM IST
जदयू से बाहर निकलते ही पीके की बल्ले-बल्ले
प्रशांत किशोर को हाल ही में जनता दल (युनाइटेड) द्वारा पार्टी नागरिकता (संशोधन) अधिनियम और दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा से गठबंधन के विरोध पर निष्कासित कर दिया गया था। फिलहाल प्रशांत किशोर 2021 में पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए टीएमसी के साथ जुड़े हुए हैं। वहीं कर्नाटक की जनता दल सेकुलर भी राज्य में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए प्रशांत किशोर की सेवाओं को लेने की योजना बना रही है।
NewsFeb 2, 2020, 10:24 AM IST
ऑल इज वेल, दिल्ली में आज नीतीश कुमार अमित शाह और नड्डा संग करेंगे रैली
दिल्ली चुनाव प्रचार जोरों पर है। भाजपा चुनाव जीतने के लिए आक्रामक प्रचार कर रही है। अब उसे दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सहयोगी दलों का भी साथ मिल रहा है। दिल्ली में जदयू, लोजपा और अकाली दल भाजपा को सहयोग दे रही है। जबकि कांग्रेस राजद के साथ चुनाव मिलकर लड़ रही है। वहीं आज दिल्ली में नीतीश कुमार अमित शाह के साथ नीतीश कुमार चुनावी ताल ठोकेंगे।
NewsFeb 1, 2020, 7:59 AM IST
क्या घर के भेदी बन गए थे 'पीके'
असल में पिछले दिनों भाजपा के तत्कालीन अध्यक्ष अमित शाह ने तय कर दिया था कि बिहार में चुनाव नीतीश कुमार की अगुवाई में लड़े जाएंगे और उसके बाद भाजपा नेताओं ने नीतीश कुमार के खिलाफ आग उगलाना बंद कर दिया था।
NewsJan 30, 2020, 6:26 PM IST
जदयू ने निष्कासित होते ही राजद ने दिया ऑफर, प्रशांत किशोर बोले अगले महीने बताएंगे 'प्लान'
राजद नेता तेजप्रताप यादव ने प्रशांत किशोर को पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया है। हालांकि चर्चा ये भी चल रही है कि प्रशांत किशोर पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। लेकिन फिलहाल उन्हों ने वर्तमान की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि वह फरवरी के बाद अपनी योजनाओं की घोषणा करेंगे।