Bank Holidays on May 2024: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी आधिकारिक अवकाश कैलेंडर के अनुसार भारत में कई राज्यों में मई के महीने में बैंक कुल 14 दिन बंद रहेंगे। जिसमें रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा लोकसभा चुनाव 2024, बुद्ध पूर्णिमा के अवकाश भी शामिल हैं।

Bank Holidays on May 2024: कितने दिन नहीं होगा बैंकों में काम?
देश में कई वजहों से अलग-अलग जगहों पर 8 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इनके अलावा 4 रविवार और 2 शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे। महीने की शुरुआत छुट्टी के साथ होगी। हालांकि सभी डिजिटल और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं इन छुट्टियों के दौरान बिना किसी रुकावट के काम करती रहेंगी। इसमें ऑनलाइन मनी ट्रांसफर, माइक्रोफाइनेंस ऐप और व्हाट्सएप बेनकॉन्ग जैसे विकल्प शामिल हैं।

Bank Holidays on May 2024: स्टेटवाइज लिस्ट

  1. 1 मई (बुधवार) - महाराष्ट्र दिवस/ मजदूर दिवस: महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, असम, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मणिपुर, केरल, पश्चिम बंगाल, गोवा और बिहार में बैंक बंद हैं।
  2. 5 मई: रविवार का अवकाश रहेगा।
  3. 7 मई (मंगलवार): लोकसभा आम चुनाव 2024: गुजरात, मध्य प्रदेश, गोवा और छत्तीसगढ़ में बैंक बंद।
  4. 8 मई (बुधवार): रवीन्द्रनाथ टैगोर का जन्मदिन, वेस्ट बेरीगल में बैंक बंद।
  5. 10 मई (शुक्रवार): बसव जयंती/अक्षय तृतीया, कर्नाटक में बैंक बंद।
  6. 11 मई: माह के दूसरे शनिवार की छुट्टी।
  7. 12 मई: रविवार को सार्वजनिक अवकाश
  8. 13 मई (सोमवार): लोकसभा आम चुनाव 2024: श्रीनगर में बैंक बंद।
  9. 16 मई (गुरुवार): राज्य दिवस, सिक्किम में बैंक बंद हैं।
  10. 19 मई: रविवार की छुट्टी रहेगी।
  11. 20 मई (सोमवार): लोकसभा आम चुनाव 2024: बेलापुर और मुंबई में बैंक बंद।
  12. 23 मई (गुरुवार): बुद्ध पूर्णिमा पर त्रिपुरा, मिजोरम, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, यूपी, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू, बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और श्रीनगर में बैंक बंद।
  13. 25 मई (दूसरा शनिवार): नजरूल जयंती/लोकसभा आम चुनाव 2024, त्रिपुरा और ओडिशा में बैंक बंद।
  14. 26 मई: रविवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। 


ये भी पढ़ें...
Good News: अब लाइफ, हेल्थ और प्रापर्टी के लिए 3 नहीं लीजिए मात्र 1 पॉलिसी- देखे कितना है प्रीमियम?