Lifestyle

दो चार नहीं 50 अंडे खाते थे John Abraham, 51 में वेज डाइट से हैं Fit

Image credits: insta

51 की उम्र में जॉन अब्राहम की फिटनेस

एक्टर जॉन अब्राहम की बॉडी और फिटनेस देख कोई भी नहीं कह सकता है कि वो 51 साल के हो गए हैं। जॉन अब्राहम की फिटनेस के फैंस दीवाने हैं। 

Image credits: insta

नॉन वेज छोड़ वेजीटेरियन बन गए जॉन अब्राहम

एक बार कपिल शर्मा के शो में जॉन ने कहा था कि हाथी वेज खाता है फिर भी इतना स्ट्रॉन्ग है। उसी तर्ज पर इंसान भी वेज डाइट लेकर खुद को स्ट्रॉन्ग और फिट बना सकता है।

Image credits: insta

कभी 50 अंडे खा जाते थे जॉन अब्राहम

आपको जानकर हैरानी होगी कि जॉन अब्राहम 50 अंडे तक खा जाते थे। प्रोटीन का सोर्स एग जॉन का कभी फेवरेट हुआ करता था। जॉन अब वीगन और वेज डाइट पसंद करते हैं।

Image credits: insta

प्रोटीन के लिए टोफू खाते हैं जॉन अब्राहम

जॉन शरीर में प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा बनाए रखने के लिए प्लांट बेस्ड प्रोटीन का सेवन करते हैं। उन्हें खाने में टोफू, सैलेड, ग्रीन वेजीटेबल्स खूब पसंद है। 

Image credits: insta

दूध, मक्खन से दूर रहते हैं जॉन

जॉन को दूध और मक्खन खाना पसंद नहीं है। साथ ही वो डेयरी प्रोडक्ट से भी दूर रहते हैं। खुद को फिट बनाने के लिए जॉन शक्कर भी नहीं खाते हैं। 

Image credits: insta

वीगन डाइट जॉन की है फेवरेट

जॉन अब्राहम को खाने में रोजाना 160 ग्राम प्रोटीन, 100 ग्राम कार्ब्स और 60 ग्राम फैट की जरूरत होती है। उनको ये न्यूट्रीशन वीगन डाइट से मिलता है।

Image credits: insta

रोजाना 2 घंटे एक्सरसाइज करते हैं जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम खुद को फिट रखने के लिए बैलेंस्ड डाइट और एक्सरसाइज की मदद लेते हैं। यानी जॉन खुद को फिट रखने के लिए कड़े रूल्स फॉलो करते हैं। 

Image credits: insta
Find Next One