हड्डियों की मजबूती से लेकर Weight Loss तक, किशमिश का पानी करता है इतने औषधीय चमत्कार

Bhawana tripathi |  
Published : Jul 10, 2024, 12:47 PM ISTUpdated : Jul 10, 2024, 12:48 PM IST

Soaked Raisins Water Benefits: लंबे समय से बढ़े हुए वजन, थकान, हड्डियों की कमजोरी से जूझ रहे हैं तो अब आपको अपनी डाइट में किशमिश का पानी शामिल कर लेनी चाहिए। रोजाना सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश के पानी को पीने से शरीर को बहुत से फायदे पहुंचते हैं। जानिए किशमिश की न्यूट्रीशनल वैल्यू कितनी होती है।

PREV
15
हड्डियों की मजबूती से लेकर Weight Loss तक, किशमिश का पानी करता है इतने औषधीय चमत्कार
न्यूट्रीशनल वैल्यू में हाई होती है किशमिश

पीले,भूरे या बैंगनी रंग के सूखे हुए अंगूर के दानों में बहुत ताकत होती है। अंगूर को धूप में या फूड डिहाइड्रेटर में सुखा कर किशमिश तैयार की जाती है। किशमिश में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और आयरन जैसे महत्वपूर्ण मिनिरल्स होते है। आधा कप किशमिश में 217 कैलोरी और 47 ग्राम शुगर होती है।  किशमिश शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। जानिए सुबह खाली पेट भीगी किशमिश के पानी को पीने से क्या फायदे पहुंच सकते हैं। 

25
वेट लॉस के लिए किशमिश का पानी

आधा कप किशमिश से 3.3 ग्राम फाइबर होता है। जब शरीर में फाइबर की पर्याप्त मात्रा पहुंचती है तो भूख जल्दी-जल्दी नहीं लगती है। अगर आप अपने दिन की शुरुआत भीगी किशमिश के पानी को पीकर करते हैं तो आपको दिन भर ज्यादा भूख नहीं लगेगी और वेट लॉस होने लगेगा।

35
किशमिश में होता है पर्याप्त कैल्शिम

किशमिश में न सिर्फ आयरन बल्कि कैल्शियम भी पर्याप्त मात्रा में होता है। हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी है। आधा कप किशमिश में करीब 45 मिलीग्राम तक कैल्शियम होता है।आप रोजाना भीगी किशमिश का पानी पीकर हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं।

45
पाचन को दुरस्त रखती है किशमिश

पेट में अधिक एसिड बनना, हमेशा कब्ज रहनाआदि समस्याओं से किशमिश निजात दिलाती है। अगर आप रोजाना सुबह किशमिश का पानी खाली पेट पीते हैं तो कब्ज खत्म हो सकता है। किशमिश में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो पाचन को दुरुस्त करने में मदद करता है।

55
भीगी किशमिश दूर करती है कमजोरी

दिनभर शरीर में थकान महसूस होना, सुबह उठते ही कमजोरी लगना आदि लक्षणों से निजात के लिए किशमिश खाना शुरू कर दें। किशमिश में पर्याप्त मात्रा मेंएंटीऑक्सीडेंट, आयरन, फाइबर, मिनरल्स होते हैं जो शरीर की कमजोरी को दूर भागते हैं।

और पढ़ें: सिर्फ औरतों नहीं मर्दों को भी हो सकता है Breast Cancer, जान लें क्या है मिथ और उनसे जुड़े सच
 

जीवनशैली (Jeevanshaili) से जुड़े नवीनतम ट्रेंड्स और टिप्स MyNation Hindi पर। फैशन, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, यात्रा, रिश्ते, गृह सज्जा और बेहतर जीवन के लिए विशेषज्ञ सलाह। Your guide to a stylish, healthy, and fulfilling life with expert advice.

Recommended Stories