जन्माष्टमी 2024: भूल गए एक भी चीज, तो भगवान का प्रिय पांच अमृत वाला पंचामृत रह जाएगा अधूरा

Bhawana tripathi |  
Published : Aug 21, 2024, 02:36 PM IST
जन्माष्टमी 2024: भूल गए एक भी चीज, तो भगवान का प्रिय पांच अमृत वाला पंचामृत रह जाएगा अधूरा

सार

 Panchamrita Traditional Recipe: 26 अगस्त को देशभर में कृष्ण जन्माष्टि का त्योहार मनाया जाएगा। कृष्ण भगवान की पूजा बिना पंचामृत के अधूरी रहती है। जानते है पंचामृत कैसे स्वादिष्ट तैयार किया जा सकता है।

फूड डेस्क: जन्माष्टमी 2024 के दिन भगवान श्री कृष्ण को पंचामृत से नहलाया जाता है और पंचामृत का भोग भी लगाया जाता है। घर में स्वादिष्ट पंचामृत बनाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आईए जानते हैं कि पंचामृत में ऐसा क्या खास मिलाया जाए कि उसका स्वाद दो गुना हो जाए।

पंचामृत बनाने के लिए जरूरी इंग्रीडिएंट्स 

दूध (ठंडा)  – 1 कप
फुल क्रीम दही – 1 कप
शुद्ध देशी घी – 2 टी स्पून
तुलसी के पत्ते – 3-4
शहद – 2 टेबलस्पून
शुगर – 2 टेबलस्पून

 

पंचामृत बनाने की विधि

पंचामृत बनाते समय दही का सही मात्रा में गाढ़ा होना जरूरी है। अगर आप दही को ज्यादा दूध डालकर पतला कर देते हैं तो पंचामृत का स्वाद कम हो सकता है। आइए जानते हैं स्वादिष्ट पंचामृत तैयार कैसे किया जा सकता है।

स्टेप 1: जन्माष्टमी के लिए पंचामृत बनाते समय कच्चे दूध का इस्तेमाल कीजिए। आजकल पैकेट में पास्चराइज मिल्क आते हैं। आप पैकेट के दूध को बिना उबाले इस्तेमाल कर सकती हैं। कुछ देर के लिए दूध फ्रिज में रखें और उसके बाद बाहर निकालें।

स्टेप 2: बाउल में 1 कप ठंडा दूध निकाल लें। अब फुल क्रीम दही को मिला लें। दूध और दही को सही से मिक्स करें जब कि आपस में दोनों मिल न जाएं। 

स्टेप 3: अब स्वादानुसार शक्कर, शहद और दो चम्मच घी भी मिला लें। पंचामृत में आखिर में तुलसी की पत्तियां भी मिला लें। 

तुलसी की पत्तियों को रात में तोड़ने की भूल न करें। आप दिन के समय तुलसी की पत्तियां तोड़ लें। अगर आपको पंचामृत में मेवे पसंद है तो घिसी हुई गरी, मखाना, चिरौंजी, किशमिश और छुआरे की कुछ मात्रा मिला सकती हैं। सभी मेवे को बारीक काटकर मिलाएं। मेवे मिलाने से पंचामृत का स्वाद दोगुना हो जाता है। 

PREV
जीवनशैली (Jeevanshaili) से जुड़े नवीनतम ट्रेंड्स और टिप्स MyNation Hindi पर। फैशन, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, यात्रा, रिश्ते, गृह सज्जा और बेहतर जीवन के लिए विशेषज्ञ सलाह। Your guide to a stylish, healthy, and fulfilling life with expert advice.

Recommended Stories

King Khan Luxury Vanity Van: शाहरुख खान का 4 करोड़ी खज़ाना, इस वैन में छिपे हैं कई राज
Inside Photos: केएल राहुल के बांद्रा वाले घर के अंदर की दुनिया देखी आपने?