'बुलबुल' ने ली एक दर्जन लोगों की जान, 2.73 लाख परिवार प्रभावित

Published : Nov 11, 2019, 09:26 AM IST
'बुलबुल' ने ली एक दर्जन लोगों की जान, 2.73 लाख परिवार प्रभावित

सार

चक्रवाती तूफान के कारण पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में 10 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं ओडिशा में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। जानकारी के मुताबिक इस भीषण तूफान के कारण  पश्चिम बंगाल में ही 2.73 लाख परिवार प्रभावित हुए हैं। वहीं ओडिशा में भी हजारों परिवारों के इस तूफान के कारण प्रभावित होने की खबर है।

नई दिल्ली। चक्रवात बुलबुल ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा में एक दर्जन लोगों की जान ले ली है। वहीं इस चक्रवाती तूफान के कारण 2.73 लाख परिवार प्रभावित हुए हैं। हालांकि अब इसका खतरा कम हो गया है। क्योंकि इसने अपनी दिशा पड़ोसी देश बांग्लादेश की तरफ कर दी है।

बुलबुल चक्रवाती तूफान के कारण पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में 10 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं ओडिशा में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। जानकारी के मुताबिक इस भीषण तूफान के कारण  पश्चिम बंगाल में ही 2.73 लाख परिवार प्रभावित हुए हैं। वहीं ओडिशा में भी हजारों परिवारों के इस तूफान के कारण प्रभावित होने की खबर है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक ओडिशा के तटीय हिस्सों में भी रविवार को भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चली।

हालांकि शनिवार की तुलना में रविवार को इसका प्रभाव कम था। लेकिन इस तूफान के कारण दो लोगों की मौत होने की खबर राज्य से आ रही है। वहीं शनिवार को ओडिशा के ज्यादातर जिले इस तूफान से प्रभावित थे और पेड़ उखड़ गए थे और सड़के टूट गई थी। राज्य के 15 जिले इससे प्रभावित थे। हालांकि राज्य के आपदा और राहत विभाग ने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी। जिसका असर यहां पर ज्यादा नहीं पड़ा। लेकिन भारी बारिश और तेज तूफान के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त रहा।

अब ये चक्रवात 'बुलबुल' बांग्लादेश की ओर बढ़ रहा है। लेकिन इससे पहले ये पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में दस्तक देकर तबाही मचा चुका है। फिलहाल राज्य के विभिन्न हिस्सों में इस तूफान के कारण 10 लोगों की मौत होने की खबर आ रही है। इस तूफान के कारण तेज हवाओं के चलते सैकड़ों पेड़ उखड़ गए और उत्तर व दक्षिण 24 परगना और पूर्वी मिदनापुर जिलों में बिजली के तार टूट गये। पश्चिम बंगाल सरकार के मुताबिक राज्य में चक्रवात के कारण 2,473 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और अन्य 26,000 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं 2.73 लाख परिवार प्रभावित हुए हैं।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान
Parkside Premier league 2.0: सूरत इको पार्कसाइड में क्रिकेट का महाकुंभ, महिलाओं की एंट्री बनी सबसे बड़ा आकर्षण