Team MyNation | Published: Dec 25, 2018, 4:27 PM IST
मेरठ—उत्तर प्रदेश के मेरठ में सरधना कस्बे के पास चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर एक इंडिका कार टायर फटने से अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे के बाद कार में सवार 8 लोगों में से सात को बाहर निकाल लिया गया है। सभी को उपचार के लिए कैलाश नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने एक महिला सहित तीन लोगों को मृत घोषित दिया। घायल लगों का उपचार किया जा रहा है। एक महिला अभी लापता है उसकी तलाश जारी है।