आईएमए से भारतीय सेना को मिले 347 युवा अधिकारी

Dec 8, 2018, 4:48 PM IST

कदमताल करते हुए भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) के 427 कैडेट्स अंतिम पग पार कर सेना में अधिकारी बन गए। देहरादून स्थित आईएमए से भारतीय सेना को 347 युवा अधिकारी मिले हैं। इसके अलावा 10 मित्र देशों के 80 कैडेट्स ने भी आईएमए से अपना प्रशिक्षण पूरा किया। उपसेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अनबू ने परेड की सलामी ली। उन्होंने युवा अधिकारियों से परंपरागत और गैरपरंपरागत चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। कैडेट अर्जुन ठाकुर को स्वार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।  - अंकित शर्मा की रिपोर्ट