
नई दिल्ली। भारत में बढ़ती प्याज की कीमतों को लेकर अफगानिस्तान ने भारत से अपनी दोस्ती निभाई है। अफगानिस्तान ने भारत में 11 सौ टन प्याज का निर्यात किया है। ताकि भारत में प्याज की कीमतों में लगाई जा सके। अगर अफगानिस्तान से प्याज आता ही रहा तो देश में प्याज की कीमतों में कमी आ जाएगी और प्याज की कीमत 30 रुपये प्रति किलोग्राम ही रहेगी।
असल में भारत में प्याज की कीमतों में जबरदस्त इजाफा हुआ है। देश में प्याज की कीमतें 80 से 90 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई हैं। बाजार के जानकारों का कहना है कि अगर यही हालत रहे तो प्याज की कीमते 100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर से ऊपर चले जाएंगे। लिहाजा भारत ने अफगानिस्तान से प्याज आयात करने का फैसला किया।
इसके लिए अफगानिस्तान ने भारत में 11 सौ टन प्याज का निर्यात किया है। पिछले दिनों भारत ने पाकिस्तान से प्याज का आयात करने पर प्रतिबंध लगा दिया था। सरकारी कंपनी एमएमटी ने पहले पाकिस्तान से प्याज आयात करने का फैसला किया था। लेकिन बाद में विरोध के कारण प्याज आयात नहीं किया गया। जिसके बाद अन्य देशों से प्याज मंगाने का फैसला किया गया।
देश में बारिश के कारण कई प्याज उत्पादक राज्यों में हालत खराब है। गोदाम में रखा प्याज खराब हो गया है। जबकि नई फसल भी खेतों में पानी होने के कारण खराब है। लिहाजा देश में प्याज की कीमतों में जबरदस्त इजाफा हो रहा है। फिलहाल बाजार के जानकारों का कहना है कि अगर देश में अफगानिस्तान से प्याज आयात होता रहा तो देश में प्याज की कीमतें 30 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर ही रहेंगी।
फिलहाल देश के पश्चिमी सीमा से लगे राज्य पंजाब में अफगानिस्तान का प्याज बिकने लगा है। वहीं अफगानिस्तान से जल्दी ही 30-35 ट्रक भरकर प्याज वाला है। जिसके बाद प्याज की कीमतों में लगाम लगेगी। अफगानिस्तान से प्याज आने के बाद पंजाब के अमृतसर और लुधियाना शहर में अफगानी प्याज 30-35 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।