मध्य प्रदेश में सरकार बनाने को लेकर सस्पेंस, बीजेपी तलाश रही है मौका

Published : Dec 12, 2018, 02:34 PM IST
मध्य प्रदेश में सरकार बनाने को लेकर सस्पेंस, बीजेपी तलाश रही है मौका

सार

मध्य प्रदेश में अभी किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। मध्य प्रदेश में सभी सीटों के नतीजे घोषित हो गए हैं। कांग्रेस 114 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी है। किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिलने के बाद कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनाने की कोशिशें तेज कर दी हैं।

भोपाल--पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। तेलंगाना में एक बार फिर टीआरएस की सरकार बनी है, मिजोरम में एमएनएफ की सरकार बन रही है। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी 15 साल बाद सत्ता से दूर हुई है। 

मध्य प्रदेश में अभी किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। मध्य प्रदेश में सभी सीटों के नतीजे घोषित हो गए हैं। कांग्रेस 114 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी है। किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिलने के बाद कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनाने की कोशिशें तेज कर दी हैं।

बुधवार को ही कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के नेता राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात करेंगे। राज्य में सरकार बनाने में सक्षम होने का दावा करते हुए कांग्रेस ने राज्यपाल नंदीबेन पटेल को पत्र लिखकर समय मांगा है. दोनों दलों के नेता निर्दलीय और बसपा के विधायकों के संपर्क में हैं। कांग्रेस सरकार बनाने का दावा भी पेश कर चुकी है। 

मध्य प्रदेश में बुधवार सुबह तक कुल 230 सीटों के नतीजे घोषित हो पाए। इनमें 114 सीटें कांग्रेस को और 109 सीटें भारतीय जनता पार्टी के खाते में गई हैं। वहीं, सपा 1, बसपा 2 और अन्य के पास 4 सीटें हैं. मध्य प्रदेश में बहुमत के लिए 116 का आंकड़ा चाहिए।

चुनावी नतीजों से गद्गद कमलनाथ ने बुधवार को कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक बुलाई है। बैठक भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस के दफ्तर में बुधवार शाम 4 बजे होगी। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजय सिंह, दीपक बाबरिया और विवेक तन्खा समेत कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। विधायकों की उपस्थिति में कांग्रेस अगली रणनीति तय करेगी।
 
PREV

Recommended Stories

Surat News: व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल में नाइट कैंप, स्काई गेज़िंग और रचनात्मक गतिविधियों से बच्चों ने सीखा नया अनुभव
Surat News: शारदा विद्यामंदिर और S.V.M. स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक फन फेयर, छात्रों की रचनात्मकता ने जीता दिल