शादी के लिबास में थाने पहुंची दुल्हन ने बताई आपबीती

Jul 12, 2018, 1:22 PM IST

सिरसा सिटी थाने में तब हर कोई अचंभे में पड़ गया जब एक महिला दुल्हन के लिबास में वहां पहुंच गई। ये महिला वहां बारातियों और दूल्हे के खिलाफ शिकायत लिखाने पहुंची थी। महिला की शादी तय थी, बारात आनी थी लेकिन एन वक्त पर दूल्हा और बाराती पलट गए। उन्होंने दुल्हन पक्ष से दहेज की मांग कर दी। पुलिस ने पीड़ितों की बात सुनी और कहा कि दोनों पक्षों से पूछताछ और जांच-पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी।