फलों से अटे पड़े हैं दुकान, छठ पर बाजारों में रौनक

Nov 13, 2018, 2:24 PM IST

मऊ- जो फल बाजारों में कम ही नजर आते हैं छठ पावन पर्व के अवसर पर बाजारों में उनकी भी बिक्री जोर-शोर से हो रही है। दुकानदारों ने ब्रिकी के लिए फलों से अपनी दुकान को दुल्हन की तरह सजाया हुआ है। हालांकि, पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष अन्य फलों के दामों में वृद्धि हुई है। 

इस बार छठ पूजा की आस्था के आगे महंगाई फीकी जरुर नजर आ रही है। छठ त्योहार में हर तबके के लोग अपने अपने स्तर से खरीदारी करने में जुट रहते है। शहर की सभी दुकानों में गरीब और अमीर के आस्था का खासा ख्याल रखा गया हैं। सस्ते और महगें फलों से दुकान सजाई गयी है। इसलिए दुकानदारों ने खासी मस्कत कर खेतों तक पहुच कर फलों को जुटाया हैं। ताकि हर कोई इस पर्व में अपनी आस्था के साथ फलों का इस्तेमाल कर पूजा पाठ कर सके। 

छठ पर्व के कारण फलों की मांग काफी बढ़ जाती है। क्योंकि माना जाता है कि छठ पूजा में छठी मैया की पूजा में जितने ही फल चढा दो कम है। छठ पूजा में केला, अनानास, बड़ा मीठा निंबू, सेब, सिंघाड़ा, मूली, अदरक पत्ते समेत, गन्ना, कच्ची हल्दी नारियल फल और सब्जियां उपयोग होती हैं। जिनका दुकानों पर खरीदारी की जा रही हैं।