मंच गिरने से धराशायी हुए कांग्रेसी नेता

Team MyNation  | Updated: Nov 15, 2018, 8:01 PM IST

मध्य प्रदेश के देवास जिले में कांग्रेस प्रत्याशी जय सिंह ठाकुर नामांकन भरने जा रहे थे। रास्ते में एक चौराहे पर उनके स्वागत के लिए मंच बनाया हुआ था। 
जिसपर फोटो खिंचवाने के चक्कर में जरुरत से ज्यादा कांग्रेसी चढ़ गए। फिर क्या था देखते ही देखते मंच भरभराकर गिर पड़ा। जिसके साथ कांग्रेस प्रत्याशी जय सिंह ठाकुर भी गिर पड़े। उनकी पीठ पर चोट आई और कपड़े भी गंदे हो गए। बाद में उसी हालत में उन्होंने नामांकन दाखिल काया।