
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस से पॉजिटिव मामलों की संख्या 7447 तक पहुंच गई वहीं 239 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हुई है। जबकि 643 मरीज़ अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। देश में कोरोना का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। लिहाजा माना जा कि आज प्रधानमंत्री की राज्यों के मुख्यमंत्रियो को साथ बैठक में लॉक़डाउन की अवधि को बढ़ाया जा सकता है। देश में लगाया गया लॉकडाउन 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है। वहीं पंजाब और ओडिशा पहले से ही लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा चुके हैं। वहीं तेलंगाना सरकार लॉकडाउन को बढ़ाने के पक्ष में है। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश सरकार भी इसके पक्ष में है।
भारत के कोरोनावायरस पॉजिटिव 7,447 तक पहुंच गए हैं जबकि 643 मरीज़ ठीक हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में देश में 40 मौतें हुई हैं वहीं 1,035 नए मामले बढ़े हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार 6565 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं वहीं 643 लोग ठीक हुए हैं। जबकि 239 मौतें शामिल हैं। इस बीच राज्यों में कई स्थानों हॉटस्पॉट के रूप में पहचाना गया है और उन्हें सील कर दिया गया है। देश में कोरोनोवायरस के मामलों में वृद्धि जारी है।
लिहाजा आज पीएम मोदी नरेन्द्र मोदी की राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक हो रही है। लिहाजा माना जा रहा है पीएम आज देश में लॉक़ाउन को बढ़ाया जा सकता है। वहीं महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना का कहर देखा जा रहा है। महाराष्ट्र में कुल 1872 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसमें 1574 मामले एक्टिव हैं। जबकि राज्य में 188 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी तक राज्य में 110 लोग मौत हो चुकी है। वहीं महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा मामले तमिलनाडु में हैं। राज्य में कोरोना वायरस के 963 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। इसमें 911 केस एक्टिव हैं।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।