मोदी सरकार में लगातार बढ़ रहा है टैक्स कलेक्शन

Published : Dec 10, 2018, 04:42 PM IST
मोदी सरकार में लगातार बढ़ रहा है टैक्स कलेक्शन

सार

अप्रैल से नवंबर के बीच डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन(प्रत्यक्ष कर संग्रह) में 15.7 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। इस छमाही में कर संग्रह 6.75 लाख करोड़ रुपए रहा है।  

इस वित्त वर्ष की अप्रैल-नवंबर अवधि में सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 15.7 प्रतिशत बढ़कर 6.75 लाख करोड़ रुपये रहा। वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने सोमवार को एक बयान जारी करके यह जानकारी दी है। 

यही नहीं चालू वित्त वर्ष की इस अवधि में 1.23 लाख करोड़ रुपये का रिफंड भी किया गया। यह पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में जारी किए गए रिफंड से 20.8 प्रतिशत अधिक है। 

बयान में कहा गया है कि 'आरंभिक आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-नवंबर अवधि में सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 15.7 प्रतिशत बढ़कर 6.75 लाख करोड़ रुपये रहा।'

खास बात यह है कि साल 2018-19 के बजट में 11.50 लाख करोड़ रुपये के प्रत्यक्ष कर संग्रह का लक्ष्य रखा गया है। यह अभी तक के शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह कुल बजट अनुमान के 48 प्रतिशत के बराबर है। 

समीक्षा अवधि में कारपोरेट आयकर और निजी आयकर का सकल संग्रह क्रमश: 17.7 प्रतिशत और 18.3 प्रतिशत बढ़ा है। रिफंड का हिसाब-किताब करने के बाद कारपोरेट आयकर संग्रह में 18.4 प्रतिशत की शुद्ध वृद्धि और निजी आयकर संग्रह में 16 प्रतिशत की शुद्ध वृद्धि दर्ज की गई। 

वित्त मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में हुए कर संग्रह में आय घोषणा योजना 2016 के तहत किए गए खुलासों से मिला कर भी शामिल है। इसकी तीसरी और आखिरी किश्त 10,833 करोड़ रुपये रही।  चालू वित्त वर्ष के संग्रह के आंकड़ों में इसे नहीं जोड़ा गया है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट
Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल