मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में छात्रों के बीच खूनी संघर्ष

Jan 14, 2019, 5:50 PM IST

टीकमगढ़ जिले के कृषि महाविद्यालय के छात्रों में विवाद हो गया जो कि फिर खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया।

जानकारी के अनुसार झड़प 2 दर्जन से अधिक लड़कों के बीच हुई जिसमें 3 छात्रों की बेरहमी से पिटाई की गई। जहां पीड़ित लड़कों ने भाग कर अपनी जान बचाई।

यह सभी छात्र बीएससी फस्ट ईयर के हैं। जिनमें रैगिंग को लेकर हुआ विवाद हुआ है। मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है। मामले की पुलिस में शिकायत भी की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।