
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। वहीं देश में कोरोना के 9,304 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या 2,16,919 तक पहुंच गई है। वहीं देश में सक्रिय मामलों की संख्या 1,06,737 है जबकि 1,04,106 लोग इस बीमारी से ठीक हो गए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वहीं देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 6,075 तक पहुंच है। जबकि देश ने पिछले 24 घंटों में 260 मौतें कोरोना से हुई है।
देश में महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात और दिल्ली में रोजाना कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं और इन राज्यों का बढ़ रहे मामलों में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी है। जबकि बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, नागालैंड सहित कई पूर्वी और उत्तर-पूर्वी राज्यों में कम मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अमेरिका, ब्राजील, रूस, ब्रिटेन, स्पेन और इटली के बाद भारत सातवां सबसे ज्यादा प्रभावित देश है।
देश में पिछले 15 दिनों के अंतराल में लगभग 1 लाख नए मामले सामने भारत में संक्रमितों का आंकड़ा दो लाख पार हो गया है। भारत में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 30 जनवरी को सामने आया था। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि देश में कोरोना टेस्ट की संख्या 40 लाख पार हो गई है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार की सुबह तक 1,500 से अधिक नए मामले दर्ज किए हैं जो अब तक सबसे ज्यादा मामले हैं। जिसके बाद दिल्ली में कुल मामलों की संख्या 23,645 तक पहुंच गई है।
कर्नाटक सरकार ने बदले क्वारंटिन के नियम
कर्नाटक सरकार ने राज्य में क्वारंटिन के नियमों में बदलाव किया है। राज्य सरकार ने महाराष्ट्र से आने वाले लोगों के लिए क्वारंटिन की सीमा को 15 दिनों से बढ़ाकर 21 दिन कर दिया है। कर्नाटक और महाराष्ट्र की सीमाएं आपसे में सटी हैं और महाराष्ट्र कोरोना के मामले में सबसे ज्यादा प्रभावित है।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।