सहारनपुर में सैकड़ों लीटर अवैध शराब जब्त

Jan 3, 2019, 5:35 PM IST

यूपी में सहारनपुर के सरसांवा से पुलिस ने अवैध शराब की 36 पेटियों सहित एक आरोपी संदीप को गिरफ्तार किया है। 

सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे हैं धरपकड़ अभियान के तहत सरसावा पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कल्याणपुर से एक अभियुक्त को 36 पेटी देशी शराब (432 बोतल) के साथ गिरफ्तार किया है। 

पकड़े गए शख्स का नाम संदीप है। जो कि कल्याणपुर थाना सरसांवा का रहने वाला है। उसे 36 पेटी देशी शराब हरियाणा मार्का के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को जेल भेज दिया है।

अभियुक्त संदीप को पहले में भी 138 पेटी देशी शराब हरियाणा मार्का लाते हुए गिरफ्तार किया गया था।