परेड के लिए दिल्ली आए जवान की बीवी से कासिम, नाजिम समेत 6 आरोपियों ने जो किया...

Aug 13, 2018, 4:34 PM IST

हरियाणा के यमुनानगर से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां आईटीबीपी में कार्यरत एक जवान की पत्नी से 6 लोगों ने गैंगरेप किया है। अचंभे की बात तो ये कि स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में परेड के लिए गए जवान की गैरहाजिरी में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। दो आरोपियों नाजिर और कासिम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यमुनानगर के बिलासपुर में हुई शर्मनाक वारदात से पूरा देश शर्मिंदा है। जो देश की रक्षा के लिए हर समय तैनात रहता है, उसी की पत्नी को दरिंदो ने नोच डाला। परेड में शामिल होने गए जवान ताहिर (बदला हुआ नाम) के पीछे उसकी पत्नी आशिया ( बदला हुआ नाम) को अकेला पाकर चार युवकों ने घर में घुसकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने चार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। उनके नाम हैं काला, माजिद, नाजिर और कासिम।